Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को हाई कोर्ट से राहत, जमीन विवाद में FIR रद्द करने का आदेश जारी किया
    झारखंड

    सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को हाई कोर्ट से राहत, जमीन विवाद में FIR रद्द करने का आदेश जारी किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने जमीन विवाद मामले में अनामिका गौतम के खिलाफ देवघर डीसी की ओर से देवघर टाउन थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त कर दिया है. अदालत ने माना कि कानून का दुरुपयोग कर सांसद की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

    झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि :झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि देवघर में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने जमीन खरीदी है. इसमें कहीं भी किसी भी नियम की अनदेखी नहीं की गई है. नियम से जमीन की खरीद की गई है. लेकिन राजनीतिक विद्वेष के कारण उनकी जमीन की डीड कैंसिल करने के मामले में देवघर डीसी के यहां आवेदन दिया गया.

    सांसद के वकील की दलील

    देवघर डीसी ने उस पर सुनवाई करते हुए नियम की अनदेखी कर डीड कैंसिल कर दिया. सांसद दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ देवघर टाउन थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई. जो नियम के विरुद्ध है. इसलिए इसे निरस्त कर दिया जाए.

    एफआईआर दर्ज कराने में नियम की अनदेखीः झारखंड हाई कोर्ट

    वहीं सरकार के अधिवक्ता ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की दलील का विरोध किया. अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह माना कि डीसी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में नियम की अनदेखी की गई है. इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय ने इसे रद्द करने का आदेश दिया.

    यह है पूरा मामला

    बता दें कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने देवघर में जमीन खरीदी है. उस जमीन की डीड कैंसिल करने के लिए आए आवेदन पर डीसी ने उस डीड को कैंसिल कर दिया था. उसके बाद इस मामले में देवघर के टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई. अनामिका गौतम ने उसी एफआईआर को निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. उसी याचिका पर सुनवाई हुई.

    देवघर डीसी पर पहले भी उठे हैं सवाल

    देवघर डीसी की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठे हैं. इससे पहले भारत चुनाव आयोग ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. चुनाव आयोग ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के मामले में ही उनके खिलाफ एक ही दिन में पांच एफआईआर दर्ज कराने पर देवघर उपायुक्त सह देवघर जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे.

    इसके अलावा चुनाव आयोग भारत ने राज्य सरकार को भविष्य में आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को किसी भी चुनाव ड्यूटी की जिम्मेदारी न देने की हिदायत दी थी यानी चुनाव कार्य के लिए देवघर डीसी ब्लैकलिस्ट कर दिए गए थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू उज्ज्वला गृह की बच्ची की RIMS में इलाज के दौरान मौत
    Next Article धनबाद में कोविड की दूसरी वैक्सीन लगे बगैर सर्टिफिकेट जारी, लोगों को बैरंग लौटना पड़ा घर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.