Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन माफिया डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी पर कर रहे हमला, बच्चों ने पीएम मोदी को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    जमीन माफिया डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी पर कर रहे हमला, बच्चों ने पीएम मोदी को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2023Updated:July 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिंदरी (धनबाद) : डीएवी पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी के बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न मुद्दे को लेकर एक पत्र लिखा है। बच्चों ने पत्र में कहा है कि प्रातः कालीन प्रार्थना सभा कक्षाओं में ही संपादित करना पड़ रहा है। जिसके कारण बच्चों को खुली हवा और धूप से वंचित रहना पड़ रहा है। विद्यालय की बसों से आने वाले बच्चों को सड़क मार्ग पर ही बस से उतरना और चढ़ना पड़ रहा है, जो कि हमेशा हादसों की जद में है। किसी भी समय एक बड़ी घटना को आमंत्रित कर सकता है।

    पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा गया है कि सप्ताहिक बालसभा भी विद्यालय के बरामदे में ही आयोजित हो रही है। शाम को बिना घेराबंदी के खेल मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके वजह से विद्यालय के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों खासतौर से छात्राओं को शाम के समय मैदान में जाना असुरक्षित हो गया है।

    जमीन माफियाओं के गुर्गे स्कूल पर कर रहे हमले

    स्थानीय राजनीतिक पार्टियों के समर्थित जमीन माफियाओं के गुर्गे लगातार विद्यालय पर हमला कर रहे हैं। सभी कक्षाओं के शीशे पत्थर तोड़ दिए जाते हैं। कभी मेधावी छात्र-छात्राओं के फ्लेक्स फाड़ दिए जाते हैं। बता दें कि इस विद्यालय में सिंदरी उर्वरक कारखाने के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के करीब 40 गांव के 1600 बच्चे पढ़ते हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि डीएवी स्कूल के बच्चों की बसों के साथ-साथ सिंदरी के अन्य स्कूलों के बसों को साजिश के तहत मार्ग परिवर्तित कर दिया जाता है। साथ ही बैरियर लगाकर हमेशा धमकी दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो ताकि बच्चे भय मुक्त वातावरण में पढ़ाई कर सके।

    against anti-social elements Children DAV Public School DAV Public School Sindri demanding action Dhanbad jharkhand PM modi Rangamatia Sindri wrote a letter डीएवी पब्लिक स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 और 10 अगस्त को होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    Next Article सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहाड़ी मंदिर में लगी भक्तों की कतार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.