Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रीना कुमारी ने भरा नामांकन, निकाली भव्य रैली
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रीना कुमारी ने भरा नामांकन, निकाली भव्य रैली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रीना कुमारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रीना कुमारी के नेतृत्व में गांधी मैदान स्थित समाज कल्याण परिसर से एक भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली के दौरान भाजपा का खुला समर्थन साफ नजर आया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मां चंचला मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रैली आगे बढ़ी और धीरे-धीरे शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गई। समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया।

    इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही नगर निकाय चुनाव पार्टी के आधार पर कराने की मांग करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद शहरी क्षेत्रों में हार के डर से पार्टी आधारित चुनाव नहीं कराना चाहते थे। रणधीर सिंह ने इन दलों पर चुनाव में गड़बड़ी की मंशा रखने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ही मैदान में उतरते हैं, इसलिए भाजपा ने रीना कुमारी को समर्थन दिया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि जामताड़ा की जनता रीना कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। नामांकन और रैली के बाद जामताड़ा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अब सभी की नजरें आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं।

    Also Read : झारखंड में ग्रामीण जीवन की रीढ़ बन चुका मनरेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    Reena Kumari filed her nomination for the post of Jamtara Nagar Panchayat chairperson and held a grand rally. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रीना कुमारी ने भरा नामांकन निकाली भव्य रैली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ग्रामीण जीवन की रीढ़ बन चुका मनरेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
    Next Article आदित्य विक्रम जायसवाल की कांग्रेस में हुई वापसी, प्रभारी ने कहा- संगठन होगा मजबूत

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.