Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहेबगंज : बोरिया में दोहराई गई रेबिका मर्डर मिस्ट्री, आंगनबाड़ी सेविका मालोती की 5 टुकड़ों में मिली लाश
    झारखंड

    साहेबगंज : बोरिया में दोहराई गई रेबिका मर्डर मिस्ट्री, आंगनबाड़ी सेविका मालोती की 5 टुकड़ों में मिली लाश

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Sahebganj: Rebika murder mystery repeated in Boria, Anganwadi worker Maloti's dead body found in 5 pieces
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज। रेबिका पहाड़ीन हत्याकांड का मामला अभी सुलझा नहीं है कि फिर से झारखंड का सेहाबगंज जिला सुर्खियों में आ गया। साहेबगंज के बोरियो प्रखंड में एक महिला के शव के कई टुकड़े निकटवर्ती जंगल से बरामद किये गये। महिला की पहचान आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन के रूप में की गयी है। इससे एक बार फिर दिल दहला देनेवाले रेबिका पहाड़ीन हत्याकांड की यादें ताजा हो गयीं। मालोती की हत्या 27 अप्रैल को कर दी गयी थी। मालोती इसी दिन से लापता थी।

    मालोती की मां संझली टुडू ने 30 अप्रैल को अपनी बेटी के लापता होने की सूचना बोरियो थाने में दी थी। पुलिस की पड़ताल में चटकी गांव के पास से एक महिला का शव कई स्थानों पर टूकड़ों में बरामद किया गया। परिजनों ने महिला के कपड़े, चूड़ी और चप्पल से शव की शिनाख्त की और कहा कि यह मालोती ही है। बोरियो थाना पुलिस ने मृत मालोती के शव के टुकड़ों को डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

    लाश को कई टुकड़ों में कर जंगल में फेंकने का आरोप

    मृतिका के परिजनों ने मालोती के पति तल्लु किस्कू पर हत्या कर उसकी लाश को कई टुकड़ों में कर जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मालोती के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मालोती की बहन रानी सोरेन ने कहा कि तल्लू किस्कू ने हाल ही में दूसरी शादी की है। उसकी बहन मालोती काफी सीधी-सादी थी, जिसके साथ वह हमेशा मारपीट करता रहता था। रानी सोरेन ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पहले तल्लु उसकी बहन को जबरन अपने साथ ले गया जबकि वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। 19 अप्रैल को तल्लु ने गम्हरिया की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। बहन रानी सोरेन ने बताया कि 27 अप्रैल को उसकी आखिरी बार मालोती से बात हुई थी. इसके बाद वह लापता हो गई थी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू और कश्मीर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 पायलट की मौत, तीन अधिकारी घायल
    Next Article गोवा पहुंचे पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, SCO की बैठक में होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.