Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 12:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»क्यों मनाई जाती है होली, क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलाष्टक क्यों है अशुभ, जानने के लिए पढ़ें
    ट्रेंडिंग

    क्यों मनाई जाती है होली, क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलाष्टक क्यों है अशुभ, जानने के लिए पढ़ें

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    होली विशेष : फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को होलिका दहन होगा. 25 मार्च को धुलंडी खेली जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन के लिए 2 घंटा 06 मिनट का हो शुभ मुहूर्त रहेगा. इस के कारण इस दिन भद्र सुबह 09:26 से आरंभ होकर मध्य रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक भूमि लोक की रहेगी, जो की सर्वथा त्याज्य है. अतः होलिका दहन भद्र के पश्चात मध्य रात्रि 10:27 से 12:33 के मध्य होगा. होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धी योग सुबह 07:34 से दूसरे दिन सुबह 06:29 तक है और रवि योग सुबह 06:20 से सुबह 07:34 मिनट तक है.

    होलिका दहन, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है,  जिसमें होली के पूर्व संध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है. होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं और ग्रहदोष भी दूर होते हैं. होलिका का दहन समाज की समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है. यह बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का सूचक है. होलिका दहन के आग में नई फसल की गेहूँ की बालियों और चने के होले को भी भूना जाता है.

    होलिका दहन की पूजा 

    होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. सबसे पहले होलिका पर रोली, हल्दी और गुलाल से टीका लगाया जाता है. इसके बाद जल, रोली, कच्चा सूत, बताशे, चावल, फूल, नारियल आदि को चढ़ाया जाता है. यह सब चढ़ाने के बाद होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा की जाती है.

    होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 

    फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है.

    इस साल होलिका दहन की ति​थि पर सुबह में भद्रा रहेगी.

    ऋषिकेश पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को होलिका दहन के लिए केवल 2 घंटा 06 मिनट का समय रहेगा. इस दिन भद्रा प्रातः 09:24 मिनट पर शुरू होगी और मध्य रात्रि 10:27 मिनट तक भूमि लोक में रहेगी. इसके बाद होलिका दहन के लिए 2 घंटा 06 मिनट का समय शुभ रहेगा. इस दिन भद्रा की पूंछ शाम 06:33 से शाम 07:53 तक है. और भद्रा का मुख शाम 07:53 से रात्रि 10:06 बजे तक है. भद्रा को अशुभ माना गया है. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है.

    होली का महत्व

    भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को आग में जलाकर मारने के लिए उसके पिता हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को तैयार किया. होलिका को वरदान मिला था कि उस में आग का प्रभाव नहीं होगा.  इस वजह से वह फाल्गुन पूर्णिमा को प्रह्लाद को आग में लेकर बैठ गई. भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर वहीं भस्म हो गई.  इस वजह से हर साल होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है.

    होलिका दहन  में राशि अनुसार आहुति देने और रंग लगाने से सभी मनोकामना पूर्ण होकर ग्रह बाधा दूर होंगे.

    होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाता है. इस अवधि में सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है.

    प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. लेकिन होली के आठ दिन पहले यानि फाल्गुन मास के अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है और इसका समापन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के दिन होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में कई प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार इत्यादि पर रोक लग जाती है और होली पर्व से इन कार्यों को पुनः शुरू किया जाता है.

    प्रत्येक वर्ष होलाष्टक आठ दिन का होता है. यह 17 मार्च  2024 से शुरू होगा और इसका समापन होलिका दहन के दिन यानि 24 मार्च 2024 को होगा.

    होलाष्टक को क्यों माना जाता है अशुभ

    प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि होलाष्टक की अवधि में आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं. पहले दिन यानि अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी तिथि पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं. इस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों पर इन ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़ता है, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर भी पड़ सकता है. जिस वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. यही कारण है कि होली से पहले इन आठ दिनों में सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है.

    Acharya Pranab Mishra Country Holashtak Holi Holika johar live news Lord Vishnu Phalgun month Prahlad Religion Shukla Paksha आचार्य प्रणव मिश्रा जोहार लाइव न्यूज़ देश धर्म प्रह्लाद फाल्गुन मास भगवान विष्णु शुक्ल पक्ष होलाष्टक होलिका होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 23 March 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में बड़ा आतंकी हमला, गोलीबारी और धमाकों में 60 की मौत, 145 घायल

    Related Posts

    झारखंड

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : रन फॉर यूनिटी में दौड़ी रांची पुलिस

    October 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या

    October 31, 2025
    झारखंड

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    October 31, 2025
    Latest Posts

    जुबिन गर्ग की अंतिम फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ रिलीज, फैंस में भारी उत्साह

    October 31, 2025

    ‘रन फॉर यूनिटी’ में राष्ट्रीय समरसता का संदेश दे गयी कोडरमा पुलिस

    October 31, 2025

    चाईबासा पुलिस ने निकाली “रन फॉर यूनिटी”, राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति दिये संदेश

    October 31, 2025

    कम उम्र में बढ़ रही आंखों की बीमारियां: डिजिटल लाइफस्टाइल और एसी बन रहे ड्राई आइज की बड़ी वजह

    October 31, 2025

    रन फॉर यूनिटी में दौड़ी सरायकेला पुलिस, दे गई यह संदेश

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.