Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read68
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए का संकल्प पत्र 2025 जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।

    एनडीए के घोषणा पत्र में अगले पांच साल के लिए 25 बड़े वादे किए गए हैं। इनमें एक करोड़ नई नौकरियों और रोजगार देने का संकल्प शामिल है। एनडीए सरकार बनने पर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी और एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मिशन करोड़पति की शुरुआत की जाएगी।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज के कामगार वर्गों को 10 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जाएगा, जो अतिपिछड़ा समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार को सुझाव देगा।

    किसानों के लिए भी बड़े वादे किए गए हैं। एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 9,000 रुपये प्रदान करेगी। इसमें एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश और प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने का वादा किया गया है।

    एनडीए ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल-कूद, उद्योग और डिजिटल क्षेत्र में भी कई योजनाओं का प्रस्ताव रखा है। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, आधुनिक मेडिकल कॉलेज, सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, खेल-शहर और औद्योगिक पार्क इसके मुख्य भाग हैं। बिहार को वैश्विक स्तर पर रोजगार, कौशल और पर्यटन हब बनाने की योजना भी संकल्प पत्र में शामिल है।

    मुख्य वादे

    • 1 करोड़ नई नौकरियां और रोजगार।
    • महिलाओं को 2 लाख रुपये तक सहायता और 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य।
    • अतिपिछड़ा समाज के कामगार वर्ग को 10 लाख रुपये सहायता।
    • किसानों के लिए कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान योजना, प्रति वर्ष 9,000 रुपये।
    • केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और आधुनिक स्किल लैब।
    • स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल सिटी और सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल।
    • खेल-कूद और औद्योगिक विकास के लिए विशेष योजना।

    एनडीए ने इस घोषणा पत्र को बिहार के विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए ब्लू प्रिंट बताया है।

    अतिपिछड़ा समाज एनडीए घोषणापत्र किसान सम्मान निधि जेपी नड्डा नीतीश कुमार पटना बिहार चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव महिला सशक्तिकरण मिशन करोड़पति मुफ्त शिक्षा रोजगार विकास योजनाएं स्वास्थ्य सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025 : एनडीए का प्रचार जोरों पर, विकास और सुशासन पर जोर
    Next Article पलामू में किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आ’ग, लाखों का सामान जलकर खाक

    Related Posts

    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : पुलिस अधिकारी के बयान पर आधारित रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टर दोषी नहीं

    September 10, 2026
    Latest Posts

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.