Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…
    खेल-सिनेमा

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में इंदिरापुरम थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

    शिकायतकर्ता युवती का कहना है कि वह पिछले पांच साल से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान यश ने शादी का वादा कर उसे अपने परिवार से मिलवाया और एक विवाहित जोड़े की तरह व्यवहार किया। लेकिन जब लड़की ने शादी की बात दोहराई, तो यश ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाने लगा। युवती ने यह भी दावा किया कि यश ने उससे पैसे लिए और पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसा ही व्यवहार कर चुका है।

    पीड़िता ने बताया कि उसके पास यश के खिलाफ सबूत के तौर पर चैट रिकॉर्ड वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और तस्वीरें मौजूद हैं। उसने 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके शिकायत की थी लेकिन स्थानीय थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अंततः उसने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (IGRS) पर मामला दर्ज कराया जिसके बाद जांच शुरू हुई।

    गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और जल्द ही यश दयाल की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

    यह मामला सामने आने के बाद यश दयाल का क्रिकेट करियर संकट में पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजबूरी में बेटों से जोतवाया खेत, CM ने लिया संज्ञान
    Next Article इंटरमीडिएट नामांकन और स्थानांतरण पर रोक के खिलाफ चला छात्रों का हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.