Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»RBI का नया फैसला, ATM से पैसे निकालने पर ढीली होगी जेब
    देश

    RBI का नया फैसला, ATM से पैसे निकालने पर ढीली होगी जेब

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम ट्रांजैक्शन फीस में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है, जो 1 मई 2025 से लागू होगी। इसका मतलब है कि अब आपको दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर ज्यादा शुल्क चुकाना होगा।

    क्या है बढ़ी हुई फीस?

    अब तक, RBI आपको अपने होम बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते थे, तो आपको 17 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। 1 मई से यह शुल्क बढ़कर 19 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा, अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम से बैलेंस चेक करते थे, तो पहले आपको 6 रुपये का शुल्क चुकाना पड़ता था, जिसे अब बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया गया है।

    फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट क्या होगी?

    RBI के नए नियम के के अनुसार, यदि आप एटीएम से पैसे निकालने के लिए दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह शुल्क तब लागू होगा जब आपकी बैंक द्वारा निर्धारित फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट समाप्त हो चुकी होगी। मेट्रो शहरों में, दूसरे बैंक के एटीएम से पांच फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट दी जाती है। वहीं, नॉन-मेट्रो शहरों में यह लिमिट तीन ट्रांजैक्शन की है। इसके बाद आपको बढ़ी हुई फीस का भुगतान करना होगा।

    क्यों बढ़ाई गई फीस?

    व्हाइट-लेवल एटीएम ऑपरेटर्स की बढ़ती परिचालन लागतों के कारण यह फीस बढ़ाई गई है। इन ऑपरेटर्स का कहना था कि पुराने शुल्क अब उनकी लागतों को कवर नहीं कर पा रहे थे।

    ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

    इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें हर ट्रांजैक्शन के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, यह शुल्क तब ही लागू होगा जब ग्राहक अपनी बैंक द्वारा निर्धारित फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का उल्लंघन करेगा। अगर ग्राहक खुद के बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    छोटे बैंकों पर क्या होगा असर?

    इस बढ़ी हुई इंटरचेंज फीस से खासकर छोटे बैंकों पर दबाव बढ़ सकता है। छोटे बैंक अपने सीमित इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण दूसरे बड़े बैंकों के एटीएम नेटवर्क पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। ऐसे में यह शुल्क वृद्धि इन बैंकों की लागत को बढ़ा सकती है, जो उनकी सेवाओं के लिए एक चुनौती हो सकती है।

    क्या है इंटरचेंज फीस?

    इंटरचेंज फीस वह राशि है जो एक बैंक दूसरे बैंक को तब देता है, जब एक ग्राहक दूसरे बैंक के ATM का उपयोग करता है। यह शुल्क बैंक को दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन के लिए भुगतान करता है। जब एक ग्राहक किसी अन्य बैंक के ATM से पैसे निकालता है या बैलेंस चेक करता है, तो यह इंटरचेंज फीस लागू होती है। 

     

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपापा सैफ अली खान पर हुए हमले में आया बेटी सारा का रिएक्शन, बोलीं- जीवन की कीमत…
    Next Article बस और बाइक में भिड़ंत, बाप की मौ’त, बेटा गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.