Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रविंद्र नाथ महतो नामांकन कर बोले-जनता लड़ रही चुनाव, मैं तो बस सांकेतिक प्रतिनिधि 
    झारखंड

    रविंद्र नाथ महतो नामांकन कर बोले-जनता लड़ रही चुनाव, मैं तो बस सांकेतिक प्रतिनिधि 

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिला परिषद कार्यालय में नाला विधानसभा नामांकन केंद्र में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है. यहां के कर्मठ युवा, किसान, जमीन से जुड़े लोग चुनाव लड़ रहे हैं, मैं तो सिर्फ उनका एक सांकेतिक प्रतिनिधि हूं. उन्होंने कहा कि युवा नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है और यही विकास विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि मैंने नाला विधानसभा क्षेत्र में अच्छा काम किया है तो इसका मेहनताना हमें यहां की जनता जरूर देगी. उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र को अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र बताते हुए आने वाले समय में इसके सर्वांगीण विकास की बात कही. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से भरपूर होने के बावजूद यहां के लोगों के मस्तक पर दरिद्रता लिखी हुई है. हमने इस दरिद्रता की पहचान को मिटाने के लिए योजनाएं बना कर रखी है. जिसे अगली पारी में धरातल पर उतार कर इस बदनुमा दाग को मिटाने का काम किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब से सीएम के रूप में हेमंत सोरेन कुर्सी पर बैठे हैं. विपक्षी तभी से सरकार बदलने के लिए अन्य राज्यों के दिग्गज मुख्यमंत्री को झारखंड में छोड़ रखा है. पर मैं आपको बता दूं कि जनता इनके छलावे में नहीं आने वाली और भारी बहुमत के साथ फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है.

    चुनाव जनता जामताड़ा दरिद्रता नामांकन नाला रविंद्र नाथ महतो विकास विधानसभा अध्यक्ष हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्षेत्र का चहुमुखी विकास किया, बोरो खिलाड़ी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते : डॉ इरफान अंसारी
    Next Article इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने नामांकन फार्म दाखिल किया, जानें क्या कहा 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.