Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया, बोरो खिलाड़ी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते : डॉ इरफान अंसारी
    झारखंड

    क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया, बोरो खिलाड़ी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते : डॉ इरफान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र में जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी जब मेरे खिलाफ चुनाव लड़ते थे तो मुझे भी बहुत मजा आता था. परंतु इस बार बोरो खिलाड़ी को सामने लाया गया है जिससे प्रतिद्वंता तो बिल्कुल भी नहीं है. साथ ही इस चुनावी रणभूमि में लड़ाई का आनंद भी नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि किसी के खुशी के अवसर पर अगर शामिल नहीं हो पाया हूं तो कोई बात नहीं पर, किसी के दुख की घड़ी में मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं. इस क्षेत्र का मैंने चहुमुखी विकास किया है और बेहतर विकास का एक खाका तैयार करके रखा है. मौका मिलते ही पूरा करूंगा। आज मेरे साथ इस क्षेत्र का आवाम जुड़ा हुआ है और हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मुझे मिल रहा है. जिससे मैं काफी उत्साहित और प्रभावित भी हूं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वे सोच रहे हैं कि आदिवासी कैंडिडेट देकर यहां के आदिवासियों का वोट हासिल कर लेंगे तो यह उनकी भूल है. जामताड़ा विधानसभा के हर आदिवासी युवा, महिला और बुजुर्ग के साथ डॉक्टर इरफान अंसारी खड़ा है.

    इरफान अंसारी चुनाव जामताड़ा नामांकन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने और 7 प्रत्याशियों के नाम किया घोषित, जानें किसे मिला टिकट
    Next Article रविंद्र नाथ महतो नामांकन कर बोले-जनता लड़ रही चुनाव, मैं तो बस सांकेतिक प्रतिनिधि 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.