Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामनवमी की शोभायात्रा आज, ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल, दोपहर से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
    झारखंड

    रामनवमी की शोभायात्रा आज, ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल, दोपहर से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2022Updated:April 9, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी कर दिया गया है. 9, 10 और 11 अप्रैल के लिए रांची का रूट डायवर्ट किया गया है. शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से ही शहर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी जबकि रांची के अपर बाजार इलाके में किसी भी तरह के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. रांची में रामनवमी जुलूस 10 अप्रैल को निकलेगा, इसे देखते हुए 10 अप्रैल को जुलूस के दौरान मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री होगी. यह व्यवस्था रामनवमी जुलूस की समाप्ति तक होगी. भारी वाहनों के लिए रिंग रोड को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है. वहीं, सामान्य वाहन शहर के हरमू बायपास रोड होते हुए अरगोड़ा के रास्ते आपात के लिए रूट निर्धारित की गई है. इसी रूट से आपात की स्थिति वाले वाहन बैरिकेडिंग से बचने के लिए आवागमन कर सकेंगे. इसी तरह बहु बाजार, कांटाटोली वाली रूट और बरियातू रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा. रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट चार्ट भी जारी कर दी गई है.

    9 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री होगी. 9 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे से लेकर 10 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे तक नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वाला टोली, श्रद्धानंद रोड, गांधी चौक, रातू रोड गोलचक्कर से अपर बाजार महावीर चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के रिक्शा छोटे बड़े दोपहिया या चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. 10 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से 11 अप्रैल सुबह 4:00 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री होगी. 10 अप्रैल दिन के 11:00 बजे से लेकर 11 अप्रैल कि सुबह 4:00 बजे तक अपर बाजार, महावीर चौक की ओर से आनेवाले सभी प्रकार के रिक्शा, छोटे-बड़े दोपहिया व चार पहिया वाहन का प्रवेश नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वाला टोली, श्रद्धानंद रोड, गांधी चौक, रातू रोड गोलचक्कर की ओर से प्रवेश वर्जित रहेगा.

    बदले गए कई रूट

    • पिस्का मोड़ होकर हजारीबाग रोड जाने वाले सभी बड़े वाहन तिलता चौक से रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएगी, इसी तरह हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, इटकी रोड, सिमडेगा गुमला, लोहरदगा रोड, पिस्कामोड़ जाने वाले वाहन रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी तिलता चौक की ओर जा सकेंगे.
    • खूंटी की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, खेलगांव, बूटी मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे. उसी मार्ग से हजारीबाग रोड से खूंटी की ओर जाएंगे.
    • टाटा रोड से हजारीबाग रोड जाने वाले सभी बड़े वाहन नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिल्वे, खेलगांव, बूटी मोड़ होकर हजारीबाग रोड की ओर जा सकेंगे. इसी प्रकार हजारीबाग रोड से जमशेदपुर जाने वाले सभी बड़े वाहन खेलगांव, टाटीसिल्वे, दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम होकर जा सकेंगे.
    • गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड से जमशेदपुर जाने वाले वाहन एवं जमशेदपुर रोड से गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड जाने वाले वाहन रिंग रोड सीठियो होकर आवागमन कर सकेंगे.
    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: कैनरी हिल में लगी भीषण आग, वन विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा
    Next Article टोरंटो : 21 वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की गोली मारकर हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.