Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : महिला को पहले बनाया लेस्बियन, फिर वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश, मामी सास पर गंभीर आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : महिला को पहले बनाया लेस्बियन, फिर वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश, मामी सास पर गंभीर आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में एक महिला को पहले समलैंगिक बनाया गया. इसके बाद उसे वेश्यावृति कराने की कोशिश की गई। वेश्यावृति के लिए मना करने पर उसे प्रताड़ित भी किया गया। इससे परेशान होकर महिला ने रांची के हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

    मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला ने अपनी मामी सास, उसके पति पर दूसरे के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में मामी सास और उसके पति पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित महिला चुटिया की रहने वाली है. महिला का आरोप है कि मामी सास समलैंगिक हैं। उसने पहले उससे घनिष्ठ संबंध बनाए और बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता को भी समलैंगिक रिश्ते बनाकर उसे मानसिक तौर पर लेस्बियन बना डाला। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई. दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगी।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मामी सास और उसके पति 10 फरवरी को पीड़िता को पीपी कंपाउंड स्थित अपने घर ले गये थे। महिला जब ससुराल जाने की बात कहती थी तो बहला फुसलाकर रोक दिया जाता था। इसके अलावे दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया जाता था। पति से भी तलाक कराने की कोशिश की गई। यहां तक कि मामी सास ने खुद के साथ शादी की बात भी कही। मना करने पर पीड़िता के साथ आरोपी महिला मारपीट करती थी। 31 अक्टूबर को आरोपी महिला पीड़िता को दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोली तो महिला ने विरोध किया। इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की गयी। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को फोन किया. रात करीब बारह बजे पति मामी के घर से उसे ले गया. आरोपी महिला, पीड़ित महिला की सोने की अंगुठी, कान का सेट, गले का सेट अपने पास रख ली, मांगने पर नहीं लौटाया।

    आरोपी महिला तीन वर्ष पहले पीड़ित महिला की बहन को अपने जाल में फंसा ली थी. मामले को लेकर पीड़िता के भाई ने खलारी थाना में मानव तस्करी और देह व्यापार कराने सहित कई आरोप में मामी सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि चुटिया निवासी पीड़ित बहन की मामी सास खलारी स्थित घर पहुंची थी। कुछ दिन बाद छोटी बहन को जमशेदपुर घुमाने के नाम पर अपने साथ ले गयी। पांच दिन बाद जब वापस लौटी तो काफी बदलाव हो चुका था. वहीं, आरोपी महिला का घर आना जाना लगा रहा। 3 दिसंबर 2017 को आरोपी महिला खलारी स्थित घर पहुंची, लेकिन जाने का नाम नहीं ले रही थी। इसी वजह से हो हंगामा भी होने लगा, जबकि आरोपी महिला बहन को बहला-फुसलाकर साथ ले जाना चाहती थी। इसी बीच पीड़िता के भाई को पता चला कि मामी सास सेक्स रैकेट चलाती है और बहन को नशीली दवा का आदि बना दी है।

    दो साल तक अपने पिता का घर छोड़ मामी सास के इशारे पर रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी से आवेदन देकर चंगुल से मुक्त करने की गुहार लगायी। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 2017 में आरोपी महिला से द्वारिकापुरी स्थित बहन के ससुराल में मुलाकात हुई थी। धीरे धीरे बहला-फुसलाकर अपने साथ रांची पीपी कंपाउंड लेते गयी और मामी पीड़िता को कहने लगी मुझे तुमसे प्यार है. इसके साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। इसी क्रम में पीड़िता के माध्यम से भाई-भाभी और बहन पर न्यायालय में केस करवाया गया। मामी सास उसे अपने पति के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए बोलती थी। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि मैं अब अपने पिता के घर में रहना चाहती हूं, अगर मामी सास कोई कानूनी प्रकिया या जोर जबरदस्ती करती हैं तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की सूचना दे रही हूं।

    Crime news Jharkhand news Online news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: भागलपुर में 100 लोगों से भरी नाव पलटी, पांच की मौत, कई लापता
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईस्कूल शिक्षक नियोजन मामले की सुनवाई टली, 18 हजार शिक्षकों की किस्मत है दांव पर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.