Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई
    झारखंड

    रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। बुधवार को एसपी (यातायात) राकेश सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साफ निर्देश दिया गया कि शहर में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहन न सिर्फ नियम तोड़ते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए खतरा भी बनते हैं।

    ओवरलोडिंग और नाबालिग ड्राइविंग पर भी सख्ती

    यातायात पुलिस ने ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। तय सीट से ज्यादा यात्रियों को ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

    ऑटो और टोटो चालकों के लिए भी निर्देश

    बैठक में ऑटो और टोटो चालकों को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए। कहा गया कि जो चालक यूनिफॉर्म नहीं पहन रहे हैं, उन्हें तय नियमों के मुताबिक यूनिफॉर्म पहनना होगा। इसका मकसद यात्रियों को पहचान और सुरक्षा का भरोसा देना है। पुलिस ने माना कि कई जगह ट्रैफिक पोस्ट पर लेफ्ट फ्री रहने के बावजूद वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है। अब सभी ट्रैफिक थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं और ट्रैफिक को सुचारू रखें।वाहनों के नंबर प्लेट पर टेप लगाने, गलत तरीके से नंबर लिखने या नंबर छिपाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोग अक्सर नियमों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

    स्कूल टाइम में ट्रैफिक पर खास नजर

    स्कूल खुलने और छुट्टी के समय ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में सक्रिय रहने को कहा गया है। खासकर चौक-चौराहों पर बेवजह वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके। रांची ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना अब प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

    Also Read : वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    auto toto drivers black film action Drunk Driving fancy number plate Jharkhand Latest News modified silencer pressure horn crackdown Ranchi traffic jam Ranchi traffic news Ranchi Traffic Police. Today News traffic rules Trending News vehicle checking Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त
    Next Article रांची में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.