Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त
    झारखंड

    वाहन चेकिंग में शराब तस्करी का खुलासा, बिहार सप्लाई से पहले 96 बोतल अंग्रेजी दारू जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर शाम पांडेपूरा मस्जिद के पास चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हंटरगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर पड़ी। पुलिस ने बाइक को रोककर उस पर लदे बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे में अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसके बाद बाइक सवार को तुरंत हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

    बिहार में सप्लाई के लिए जा रही थी शराब

    बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बिहार में शराब की सप्लाई करने का काम करता था और इसी मकसद से शराब लेकर जा रहा था।

    96 बोतल शराब, बाइक और मोबाइल जब्त

    पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के चार कार्टन में रखी 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके अलावा JH 13F 3586 नंबर की मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। इस छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार दुबे समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी

    96 bottles seized alcohol seizure case Bihar liquor supply Chatra news Chatra police Hunterganj News illegal English liquor jharkhand crime news Latest news liquor smuggler arrested Liquor Smuggling News Samvad Today News Trending News Vehicle Checking Drive
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से ह’मला, अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article रांची ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.