Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बाल संरक्षण को लेकर रांची पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, रांची पुलिस ने यूनिसेफ़ झारखंड और सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स (NUSRL) के सहयोग से विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) के तीसरे चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण “बाल-संवेदनशील पुलिसिंग: वैधानिक प्रावधान एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका” विषय पर केंद्रित रहा।

    बाल संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर

    कार्यक्रम का उद्घाटन सिटी डीएसपी-सह-SJPU नोडल पदाधिकारी के.वी. रमन ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण बाल अपराधों से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारियों की संवेदनशीलता, दक्षता और जिम्मेदारी को मज़बूत करेगा। उन्होंने विशेष रूप से ‘बालकों के सर्वोत्तम हित’ और ‘डाइवर्ज़न सिद्धांत’ को समझने और लागू करने की महत्ता बताई।

    कानून और प्रक्रियाओं की गहन जानकारी

    कार्यक्रम में CCR-NUSRL के तकनीकी सलाहकार नरेंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण के पिछले दो चरणों का पुनरावलोकन किया और तीसरे चरण की रूपरेखा साझा की। तकनीकी सत्र में यूनिसेफ़ के बाल संरक्षण अधिकारी श्री गौरव ने किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और झारखंड किशोर न्याय नियम, 2017 पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गरिमा, भेदभाव-रहित दृष्टिकोण, गोपनीयता और बाल-हित सर्वोपरि रखने जैसे सिद्धांतों पर जोर दिया।

    अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियां

    सत्रों में बाल अपराध जैसे भिक्षावृत्ति और नशे की तस्करी की पहचान और संवेदनशील कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, CWPO की भूमिका, पुलिस थानों में बालमित्र वातावरण, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के साथ समन्वय, अभिलेख और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।

    Also Read : अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    completes third phase of training Ranchi Police takes a big step towards child protection तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026
    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026
    Latest Posts

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.