Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भाजपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर ठेका घोटाला करवाने और धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर वितरण में धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग घोटालों में भी तुष्टीकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियां—हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स एक ही पते पर रजिस्टर्ड कीं और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन में से दो कंपनियों में एक ही व्यक्ति का नाम निदेशक के रूप में दर्ज है।

    अजय शाह ने कहा कि जेम पोर्टल के क्लॉज़ 29 के तहत यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग कंपनियां बनाकर टेंडर भरता है, तो उसकी सभी कंपनियां तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दी जानी चाहिए और उनकी बोली रद्द हो जानी चाहिए। लेकिन यहां उल्टा हुआ। इन कंपनियों को न सिर्फ योग्य घोषित किया गया, बल्कि वर्क ऑर्डर देकर भुगतान तक कर दिया गया। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित लूट है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में इतना बड़ा घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण के संभव ही नहीं है।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस पूरे मामले से यह साफ होता है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। यह मामला सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि धार्मिक पक्षपात का भी है, जहां इरफान अंसारी की ओर से केवल अपनी जाति व समुदाय के ठेकेदार को तरजीह दी जा रही है। टेंडर के सारे नियम धरे रह जा रहे हैं। रिम्स 2 की बात भी केवल लूटने के लिए ही की जा रही है। राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने का इनका कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की ढोंग करती है। अजय शाह ने राज्य सरकार से मांग की कि उजागर किए गए सभी टेंडर तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए। यह भी जांच हो कि क्यों और कैसे एक ही परिवार की कंपनियों को 11 जिलों के 11 टेंडर दिए गए?

    Also Read : अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    Tender scam taking place under the protection of Health Minister Irfan Ansari: Ajay Shah स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा
    Next Article एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.