Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या
    जोहार ब्रेकिंग

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दोस्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में मिली अधजली लाश मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक का ही दोस्त आरोपी निकला। हत्याके इल्जाम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया  है। गिरफ्तार शख्स का नाम राहुल राय है। वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर हटिया का रहने वाला है।

    ऐसे हुआ हत्याकांड का पर्दाफाश

    बता दें कि बीते शनिवार को टोनको स्थित खदान तालाब के पास अधजली लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान पटेल नगर हटिया निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई। उसके भाई प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत पर एयरपोर्ट थाना में केस दर्ज किया गया। डीएसपी हटिया प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने टेक्निकल सेल आरोपी तक पहुंच गयी।

    दोस्त ने कबूला गुनाह

    पुलिस ने शक के आधार पर प्रशांत के दोस्त राहुल राय को हिरासत में लिया। पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच उगल दिया। राहुल ने बताया कि शनिवार को दोनों तालाब किनारे शराब पी रहे थे। नशे में धुत प्रशांत पर उसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी और वहां से भाग निकला।

    भाई की मौत का बदला था मकसद

    आरोपी ने पुलिस को चौंकाने वाली वजह भी बताई। दरअसल, 2019 में राहुल के भाई की मौत हो गई थी। उसकी लाश धुर्वा डैम से बरामद हुई थी। राहुल को शक था कि उसके भाई की हत्या प्रशांत ने की थी। उसी शक और बदले की भावना में उसने प्रशांत को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगा पत्थर, बाइक और घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/airport.mp4

    Also Read : पंडरा ओपी बवाल मामले में दो महिलाएं सहित आठ गिरफ्तार

    Half-burnt body case revealed: Friend murdered to avenge brother's death अधजली लाश कांड का खुलासा : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी दोस्त की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी
    Next Article बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.