Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

    जुलूस मार्ग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस

    एसएसपी ने अधिकारियों के साथ रामनवमी जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

    अखाड़ा समितियों के साथ बैठक, सहयोग की अपील

    निरीक्षण के बाद एसएसपी ने अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और तय नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखें, ताकि पर्व का माहौल सकारात्मक बना रहे।

    यातायात व्यवस्था भी रहेगी सख्त

    शहर में जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है। पार्किंग स्थलों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

    अधिकारियों की रही मौजूदगी

    इस मौके पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीएम कुमार रजत, नगर डीएसपी वेंकटेश रमन, स्थानीय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

    Also Read : गुमला पुलिस की अपील : अफवाह से रहें सावधान, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

    Ranchi Police on Alert Ahead of Ram Navami; SSP Reviews Procession Routes and Security Arrangements. एसएसपी ने जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला पुलिस की अपील : अफवाह से रहें सावधान, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
    Next Article रामनवमी पर रांची पुलिस की अपील : नियमों का करें पालन, शांति-सौहार्द से मनायें पर्व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.