Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : अब तीन शिफ्ट में काम करेगी फ्लाइंग स्क्वायड टीम, अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार नियुक्त किए गए कर्मी
    झारखंड

    रांची : अब तीन शिफ्ट में काम करेगी फ्लाइंग स्क्वायड टीम, अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार नियुक्त किए गए कर्मी

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • पूरे शहरी क्षेत्र को अंचलवार चार भागों में बांटा गया
    • संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारी होंगे इंसिडेंट कमांडर

    रांची। जिला में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था एवं एहतियाती व्यवस्था संधारण के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वायड टीम अब तीन पालियों में काम करेगी। पहले फ्लाइंग स्क्वायड टीम दो पालियों में काम कर रही थी।

    तीन अलग-अलग शिफ्ट इस प्रकार होंगे

    • शिफ्ट A- सुबह 6:00 बजे से से 2:00 बजे दोपहर तक
    • शिफ्ट B- दोपहर 2:00 बजे से 10:00 बजे रात तक
    • शिफ्ट C- 10:00 बजे रात से सुबह 6:00 बजे तक

    इन्हीं तीन पालियों के आधार पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त भी किया गया है। पूरे शहरी क्षेत्र को अंचलवार चार भागों में बांटा गया है। संबंधित क्षेत्र के अंचल अधिकारी इंसिडेंट कमांडर होंगे। अंचल अधिकारी अपने संबंधित फ्लाइंग स्क्वायड टीम से संपर्क कर आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराएंगे।

    • अंचलवार प्रभारी अंचल अधिकारी निम्न प्रकार से हैं
    • शहर अंचल – प्रकाश कुमार, अंचल अधिकारी सदर।
    • बड़गांई अंचल – शैलेश कुमार, अंचल अधिकारी, बड़गाईं
    • हेहल अंचल – दिलीप कुमार, अंचल अधिकारी, हेहल।
    • अरगोड़ा अंचल – रविंद्र कुमार, अंचल अधिकारी अरगोड़ा।

    हर टीम में एक/दो शिक्षक एवं एक डॉक्टर/एक स्वास्थ्य कर्मी होंगे। शिक्षक के प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कमला सिंह हैं। डॉक्टर /स्वास्थ्य कर्मी के प्रभारी शशि भूषण खलखो डीआरसीएचओ रांची बनाये गए हैं।

    प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे, जो जिला समाहरणालय ब्लॉक A, कमरा संख्या 609 में 24 * 7 कार्यरत है।

    अपर समाहर्ता, रांची जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में है तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी नियंत्रण कक्ष को आवश्यक सहयोग करेंगी।

    • फ्लाइंग स्क्वायड टीम के कार्य

    फ्लाइंग स्क्वायड टीम कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के पास पहुंच कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेगी। जिन व्यक्तियों को घर से अलग क्वॉरेंटाइन रखना है उसे अलग रखने की व्यवस्था करेगी। जिन्हें घर पर क्वॉरेंटाइन करना है उनके हाथ पर होम क्वॉरेंटाइन का मुहर लगाकर इसकी जानकारी टीम द्वारा दी जाएगी। क्वॉरेंटाइन की स्थिति में 14 दिनों तक उस व्यक्ति की नियमित रूप से जांच करनी है, 14 दिनों तक यदि स्थिति सामान्य रहे तो उसे सेल्फ रिपोर्टिंग हेतु अगले 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर टीम द्वारा सूचना दी जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड टीम आवश्यकतानुसार संबंधित अंचल अधिकारी से सहायता प्राप्त करेगी।

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका/सहिया 15 दिनों के अंदर दूसरे देश/राज्य से आए हुए व्यक्तियों की सूचना एएनएम को देंगी। एएनएम इस सूचना को अपने बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को देंगी। बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला नियंत्रण कक्ष को किए गए कार्रवाई की सूचना देंगे।

    शहर अंचल फ्लाइंग स्क्वायड टीम का मुख्यालय एसडीए मिशन हॉस्पिटल बरियातू, बड़गाई अंचल का सदर हॉस्पिटल रांची, हेहल अंचल का सीएचसी डोरंडा तथा अरगोड़ा अंचल का रांची नगर निगम हॉस्पिटल रातू रोड चौराहा निर्धारित किया गया है।

    अनुमंडल पदाधिकारी सदर/बुंडू अपने क्षेत्र के प्रभार में हैं तथा उप विकास आयुक्त रांची संपूर्ण प्रभार में हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 1270 लोगों पर एफआईआर दर्ज, 2705 गिरफ्तार
    Next Article गर्म मौसम ने बाद रांचीवासियों ने ली राहत की सांस, तेज़ गर्जन व हवा के साथ जोरदार हुई बारिश

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.