Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची का नवदंपति दुबई में फंसा : खाड़ी में बढ़ते तनाव से उड़ानें रद्द, सुरक्षित वापसी का इंतजार
    झारखंड

    रांची का नवदंपति दुबई में फंसा : खाड़ी में बढ़ते तनाव से उड़ानें रद्द, सुरक्षित वापसी का इंतजार

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अपने जीवन के नए शुरुआत तथा खास पल को यादगार बनाने दुबई पहुंचे रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी नई-नवेली दुल्हन डॉ. कंचन बाड़ा के लिए शादी के बाद की पहली विदेश यात्रा अचानक चिंता में बदल गई है। दोनों हनीमून मनाने दुबई गए थे, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई उड़ानें रद्द हो गईं और अब वे वहीं फंस गए हैं। परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    22 फरवरी को हुई थी पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी

    अतुल उरांव और डॉ. कंचन बाड़ा की शादी 22 फरवरी 2026 को रांची में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदारों की बधाइयों के बीच दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस पल को यादगार बनाने के लिए दोनों ने हनीमून के लिए दुबई जाने का फैसला किया और 27 फरवरी को दुबई पहुंच गए। उनकी वापसी 4 मार्च को तय थी, लेकिन इसी बीच अंतरराष्ट्रीय हालात बदल गए।

    खाड़ी में तनाव बढ़ने से कई उड़ानें रद्द

    बताया जा रहा है कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई उड़ानों को एहतियातन रद्द कर दिया गया है। इसके कारण हजारों पर्यटक और यात्री वहां फंस गए हैं। होटल परिसरों और कई सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। इसी वजह से रांची का यह नवविवाहित जोड़ा भी दुबई में ही ठहरने को मजबूर है।

    ‘खुशियों की यात्रा अब चिंता में बदल गई’

    अतुल उरांव ने फोन पर बातचीत में बताया कि वे अपनी जिंदगी के सबसे खास पल को मनाने दुबई आए थे, लेकिन अचानक हालात बदल गए। उन्होंने कहा कि जैसे ही उड़ानों के रद्द होने की खबर मिली, तभी से चिंता बढ़ गई है। वहीं डॉ. कंचन बाड़ा ने बताया कि यहां का माहौल पहले जैसा सामान्य नहीं लग रहा है। कई जगहों पर सन्नाटा है और लोग भी काफी सतर्क दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे सुरक्षित हैं, लेकिन हर नई खबर के साथ बेचैनी बढ़ जाती है। दोनों चाहते हैं कि जल्द से जल्द अपने घर और परिवार के बीच लौट सकें।

    रांची में परिवारों की बढ़ी चिंता

    इधर रांची में दोनों परिवारों में चिंता का माहौल है। कुछ दिन पहले तक जहां शादी की खुशियों से घर भरा हुआ था, वहीं अब परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। परिजन लगातार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    सरकार से मदद की अपील

    परिवार के लोगों ने झारखंड सरकार से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सीएम  हेमंत सोरेन  से अपील की है कि केंद्र सरकार और यूएई में स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय कर नवदंपति समेत खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जाए। परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार की चिंता नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की चिंता है जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण वहां फंसे हुए हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि हालात कब सामान्य होंगे और फंसे हुए लोग अपने घर सुरक्षित लौट पाएंगे।

    Also Read : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7- 9 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

    Atul Oraon Couple Stuck in Dubai Dubai Airport News Flight Cancellation News Gulf Tension News Honeymoon News Honeymoon Trip News International Travel News Jharkhand Couple in Dubai Jharkhand Latest News Jharkhand news Kanchan Bada Newly Married Couple News ranchi news SAIL Officer News अतुल उरांव इंटरनेशनल ट्रैवल न्यूज़ कंचन बाड़ा गल्फ टेंशन न्यूज़ झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज दुबई एयरपोर्ट न्यूज़ दुबई में झारखंड कपल दुबई में फंसा कपल न्यूली मैरिड कपल न्यूज़ फ्लाइट कैंसिलेशन न्यूज़ रांची न्यूज सेल ऑफिसर न्यूज़ हनीमून ट्रिप न्यूज़ हनीमून न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7- 9 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
    Next Article पाकुड़ में चाकू मारकर व्यक्ति की ह’त्या, पैसों के लेनदेन को लेकर था विवाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.