Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 7:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची नगर निगम जनवरी से शुरू करेगा शहरभर के आवासीय भवनों का सर्वे
    झारखंड

    रांची नगर निगम जनवरी से शुरू करेगा शहरभर के आवासीय भवनों का सर्वे

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची नगर निगम जनवरी 2025 से शहर के सभी आवासीय भवनों का सर्वे करने जा रहा है. इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कौन से आवासीय भवन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. ऐसे भवनों के मालिकों से व्यावसायिक होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा. अगर किसी घर में दुकान, लॉज, हॉस्टल या किरायेदार हैं, तो वह प्रॉपर्टी व्यावसायिक श्रेणी में डाली जाएगी और निगम उसे व्यावसायिक टैक्स के अधीन करेगा.

    बता दें कि अब तक नगर निगम ने 64 भवन मालिकों को नोटिस भेजे हैं, जो आवासीय टैक्स दे रहे थे, लेकिन उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए हो रहा था. इनसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है. 2024-2025 के लिए निगम ने 83 करोड़ रुपये की होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से अब तक 60 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है. निगम जल्द ही बाकी राशि की वसूली की योजना बना रहा है. इसके अलावा, अगर किसी को अपने इलाके में चल रहे लॉज, हॉस्टल, मैरेज हॉल या बैंक्वेट हॉल से कोई परेशानी है, तो वे 15 दिनों के भीतर नगर निगम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर शिकायत सही पाई गई, तो इन प्रतिष्ठानों को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा. वर्तमान में 152 लॉज, हॉस्टल और मैरेज हॉल ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. इन प्रतिष्ठानों की सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

    ये भी पढ़ें झारखंड में नगर निकाय चुनाव में देरी, जानें की केंद्र ने कितने आर्थिक अनुदान पर लगाई रोक

    नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टैक्स चोरी रोकने और नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए इस सर्वे को प्राथमिकता दी जाए.

    आवासीय भवन जनवरी 2025 टैक्स चोरी टैक्स वसूली नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू निगम बैंक्वेट हॉल भवन मालिक मैरेज हॉल रांची रांची नगर निगम राजस्व लाइसेंस लॉज व्यावसायिक गतिविधियां शिकायत सर्वे हॉस्टल होल्डिंग टैक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराममंदिर में पुजारियों के लिए कई नए नियम और ड्रेस कोड लागू, एंड्रॉयड फोन पर लगी रोक
    Next Article इनकम टैक्स रेड के दौरान जंगल में लावारिस गाड़ी से बरामद हुआ 52 किलो सोना, कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक, जानें पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेलमेट नहीं तो चालान तय : रांची में एक दिन में 3335 वाहनों पर कार्रवाई

    June 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    June 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    June 2, 2026
    Latest Posts

    हेलमेट नहीं तो चालान तय : रांची में एक दिन में 3335 वाहनों पर कार्रवाई

    June 2, 2026

    24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    June 2, 2026

    जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    June 2, 2026

    हजारीबाग झील के चारों ओर अब नहीं दौड़ेंगे वाहन, पूरा इलाका बनेगा नो व्हीकल जोन

    June 2, 2026

    36 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नामों की मैपिंग अधूरी, विस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.