Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मिशन ब्लू फाउंडेशन ने 70 परिवारों के बीच बांटा खाद्य सामाग्री
    झारखंड

    मिशन ब्लू फाउंडेशन ने 70 परिवारों के बीच बांटा खाद्य सामाग्री

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2020Updated:March 28, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • रांची प्रेस क्लब में बांटा गया सामान

    रांची। मिशन ब्लू फाउंडेशन और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया गया। मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा प्रदत खाद्य सामग्रियों का आज रांची प्रेस क्लब में पहुंचे 27 जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण किया गया l प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा तय मानक के आधार पर मूलभूत राशन चावल, दाल, चीनी, सरसों तेल, प्रेस क्लब परिसर से उपलब्ध कराया जाएगा।


    मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामाग्रियों का एक पैकेट बनाया गया है। जिसमें चावल, दाल, आलू, सरसो तेल और नमक रखा गया है। जिसे गरीब लोगों को दिया जा रहा है l प्रेस क्लब के अध्यक्ष के राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 70 परिवारों के बीच खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि जो पत्रकार साथी अपने घर से कार्य कर रहे हैं वह घर से ही कार्य करें। जो साथी फील्ड में कार्य कर रहे हैं उन साथियों को अगर किसी भी तरह की सहायता की जरुरत हो तो प्रेस क्लब उनके मदद के लिए तत्पर है। इसके लिए वे प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से सीधा संपर्क कर सकते हैं। क्लब के मैनेजर अभिषेक सिंह मोबाइल संख्या 7903158534 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य किसलय शानू, गिरजा शंकर ओझा, सुनील सिंह, प्रभात कुमार, प्रशांत कुमार, दीपक जायसवाल, रंगनाथ चौबे, अमित दास, सुनील गुप्ता तथा प्रियंका मिश्रा के अलावे राजीव, शशि पांडे, संदीप मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, सौरभ कुमार और शिशुपाल ने विशेष योगदान दिया l

    • प्रेस क्लब देगा एम्बुलेंस सेवा

    लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण में लोगों को सहयोग करने के लिए रांची प्रेस क्लब ने एम्बुलेंस सेवा दे रहा है। लॉक डाउन के दौरान मरीजों और बीमार लोग प्रेस क्लब के एंबुलेंस का उपयोग कर सकते हैं l एम्बुलेंस सेवा के लिए क्लब में सौरभ कुमार को मोबाइल न. 7979814155 पर संपर्क किया जा सकता हैl

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर कोष में दिए 25 करोड़
    Next Article रांची प्रेस क्लब को मिला 51 हजार का सहयोग, पत्रकारों को बांटेगा सैनिटाइजर व मास्क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    Latest Posts

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.