Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ETD बढ़ोतरी और सख्त नियमों से रांची के शराब विक्रेता परेशान, बोले- अब अस्तित्व की लड़ाई
    जोहार ब्रेकिंग

    ETD बढ़ोतरी और सख्त नियमों से रांची के शराब विक्रेता परेशान, बोले- अब अस्तित्व की लड़ाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में शराब कारोबार से जुड़े खुदरा विक्रेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्पाद परिवहन शुल्क (ETD) में भारी बढ़ोतरी, अवास्तविक राजस्व लक्ष्य और सख्त नियमों के कारण व्यापारियों ने अपनी चिंता जाहिर की है। रांची वाइन रिटेलर्स एसोसिएशन (RWRA) ने इन मुद्दों को गंभीर बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि रांची में ETD की दरें राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक बढ़ा दी गई हैं। इससे यहां के दुकानदारों को दूसरे जिलों के मुकाबले ज्यादा लागत उठानी पड़ रही है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा कमजोर हो रही है।

    अव्यावहारिक राजस्व लक्ष्य पर सवाल

    RWRA के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए जो राजस्व लक्ष्य तय किए गए हैं, वे जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। खासकर 2026-27 के लिए MGQR में 10 फीसदी की बढ़ोतरी को व्यापारियों ने बेहद कठोर कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

    स्टॉक उठाव में देरी पर भी जुर्माना

    बाजार में मंदी के कारण दुकानदारों को स्टॉक उठाने में करीब 40 दिन तक का समय लग रहा है। इसके बावजूद विभाग की ओर से भारी जुर्माना लगाया जा रहा है और MGR लेफ्ट कोटा भी रोका जा रहा है। एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया है।

    कैंटीन स्टॉक से बाजार प्रभावित

    व्यापारियों का आरोप है कि रक्षा कैंटीन का स्टॉक बड़ी मात्रा में अवैध रूप से खुले बाजार में पहुंच रहा है। इससे लाइसेंसधारी दुकानदारों की बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने इस पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।

    तिमाही कोटा प्रणाली की मांग

    RWRA ने मौजूदा मासिक स्टॉक उठाव प्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए तिमाही कोटा लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे बाजार की वास्तविक मांग के अनुसार स्टॉक उठाना आसान होगा और नुकसान कम होगा।

    “यह अब अस्तित्व की लड़ाई”

    एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि दुकानदारों के पास करोड़ों रुपये का स्टॉक बिना बिके पड़ा है। बढ़ती लागत और घटती बिक्री के बीच कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ETD में समानता नहीं लाई गई और राजस्व लक्ष्य को व्यावहारिक नहीं बनाया गया, तो कई दुकानदारों के लिए व्यवसाय जारी रखना संभव नहीं होगा।

    Also Read : जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी

    "It's Now a Battle for Survival" ETD बढ़ोतरी और सख्त नियमों से रांची के शराब विक्रेता परेशान Ranchi Liquor Vendors Troubled by ETD Hike and Stricter Regulations; Say बोले- अब अस्तित्व की लड़ाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूली हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का श’व, इलाके में सनसनी
    Next Article धनबाद कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मेल से मची दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.