Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और असरदार बनाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए और इसमें ढिलाई बिल्कुल स्वीकार नहीं है।

    मिर्गी मरीजों की पहचान पर खास फोकस

    डीसी ने प्रोजेक्ट उल्लास का जिक्र करते हुए कहा कि मिर्गी रोगियों की पहचान और इलाज को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव-गांव में नियमित शिविर लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज सामने आ सकें। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी तेज करने को कहा।

    डायलिसिस सेवा हर हाल में चालू रहे

    अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि यह सेवा किसी भी हालत में बंद नहीं होनी चाहिए। अगर मशीनों का मेंटेनेंस करना हो तो इस तरह से किया जाए कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।

    घाटशिला अस्पताल में नवजात मौत पर चिंता

    घाटशिला अस्पताल के शिशु केयर यूनिट में पिछले एक साल में 11 नवजात शिशुओं की मौत पर डीसी ने चिंता जताई। उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

    कुपोषण केंद्रों में कम संख्या पर नाराजगी

    कुपोषण उपचार केंद्रों में बेड खाली रहने पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वहां प्रशिक्षित और संवेदनशील स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए। साथ ही लोगों को काउंसलिंग के जरिए जागरूक कर इन केंद्रों से जोड़ने का काम किया जाए।

    शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

    टीकाकरण को लेकर डीसी ने साफ निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर जांच करने और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

    हर प्रसव अस्पताल में हो, घर पर नहीं

    संस्थागत प्रसव को लेकर डीसी ने कहा कि जिले में सभी प्रसव अस्पताल में ही हों, यह सुनिश्चित किया जाए। जहां घर में प्रसव हुए हैं, उनका केस स्टडी कर कारण पता लगाया जाए। खासकर बोड़ाम और डुमरिया इलाके में सुधार के लिए विशेष कदम उठाने को कहा गया। साथ ही गुड़ाबांदा के बनमाकड़ी पंचायत समेत सभी पंचायतों में ममता वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    डेंगू-मलेरिया पर अलर्ट, फॉगिंग बढ़ाने के निर्देश

    मौसमी बीमारियों को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। डीसी ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में डीसी ने दो टूक कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करें। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां सीधे कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : खेतको हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

    DC Cracks Down on Health Services in Jamshedpur: "Negligence Will Not Be Tolerated" जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त डीसी बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेतको हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
    Next Article भूली हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.