Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 7:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भूली हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का श’व, इलाके में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    भूली हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का श’व, इलाके में सनसनी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के भूली हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी, तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मियों और पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव भूली हॉल्ट ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था। शव की स्थिति काफी गंभीर थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गया होगा।

    शरीर पर गंभीर चोट के निशान

    मृतक के सिर, आंख और दाहिने हाथ पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। दाहिना हाथ लगभग कटकर लटक रहा था, जबकि आंख अंदर की ओर दब गई थी। शव की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि हादसा काफी दर्दनाक रहा होगा।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें मौके पर भेजा गया। स्थिति गंभीर देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

    पहचान में जुटी पुलिस

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

    Also Read : जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी

    Body of Unidentified Youth Found Near Bhuli Halt; Creates Sensation in the Area इलाके में सनसनी भूली हॉल्ट के पास मिला अज्ञात युवक का शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी सख्त, बोले- लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी
    Next Article ETD बढ़ोतरी और सख्त नियमों से रांची के शराब विक्रेता परेशान, बोले- अब अस्तित्व की लड़ाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    Latest Posts

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.