Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 10:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : धनतेरस पर जमकर खरीददारी, बाजारों में उतरा रेला, 500 करोड़ रुपए की खरीदारी का अनुमान
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : धनतेरस पर जमकर खरीददारी, बाजारों में उतरा रेला, 500 करोड़ रुपए की खरीदारी का अनुमान

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। राजधानी में धनतेरस के मौके पर जमकर खरदारी हुई। बाजार के जानकारों के मुताबिक इस अकेले दिन राज्य भर में लगभग 500 करोड़ के व्यापार के अनुमान का अंदाजा लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा बिक्री कार, दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के गहने, कन्जयूमर व होम एप्लांएसेज बर्तन, इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक उत्पाद व इस जैसे खुदरा उत्पादों का हुआ। सोमवार सुबह से ही बाजारों में रौनक थी व सबसे ज्यादा भीड़ शो-रूम्स में गाड़ियों की डिलीवरी लेने वाले लोगों की रही। इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, फोन, कार, बाइक्स, सोना-चांदी, बर्तन बाजार देर रात तक गुलजार रहे। इन दुकानों और शोरूम में धनतेरस के लिए ग्राहकों को लुभावने ऑफर पेश किए गए।

    • 500 कारों व 1 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके

    इस दिन अकेले मारूती के अधिकृत डीलर प्रेमसंस ने छोटी बड़ी कुल 100 से ज्यादा गाड़ियों की डीलीवरी दी। इसके प्रिमियम क्लास डीलर नेक्सा में एस क्रास, बलेनो में दो दर्जन गाड़ियों की डिलीवरी कस्टमर्स को दी गयी। कुछ ऐसा ही हाल अन्य डीलरों के यहां भी देखने का मिला। अनुमान के मुताबिक राजधानी में विभिन दोपहिया डीलरों ने धनतेरस के मौके पर पुरानी बुकिंग के साथ लगभग 500 गाड़ियों की चाबियां सौंपी। इसके अलावा बड़ी संख्या में कॉमर्सियल वाहनों बेचे गए।

    • कन्ज्यूमर व होम एपलांऐंसेज की रही धूम

    वाहन के बाद सबसे ज्यादा बिक्री कन्ज्यूमर व होम एप्लांऐंसेज बाजार में देखने को मिला। फोर के टीवी, कम बिजी खपत करने वाला फ्रीज, वासिंग मशीन, गैस चूल्हा, चिमनी की डिमांड सबसे ज्यादा रही। राजधानी के भारत इलेक्ट्रानिक्स, सनूजा व कमालिया एंड संस में दिन भर सामानों की डिलीवरी दी गयी। इसके लिए इन डीलरों ने अपने यहां खास इंतजाम कर रखे थे। अलग से सेल्स काउंटर खोले गए थे।
    भगवन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और झाड़ू घर ले गए खरीददार
    विधी-विधान से पूजा करने वाले खरीददारों ने भगवन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा व फूल व नारियल झाड़ू अपने घर ले गए। इस दौरान मिट्टी के दीए और खिलौने भी लोगों ने खरीदा। लोगों की अच्छी-खासी भीड़ भी बाजार में देखने को मिला।

    • कहीं मेकिंग चार्ज फ्री तो कहीं बहरी डिस्काउंट

    इस बार हाल के दिनों में सर्राफा बाजार में सोना सर्वाधिक निचले पायदान (24800) पर है। लिहाजा सबसे ज्यादा रौनक इसी बाजार में देखने को मिला। राजधानी के पीपी ज्वेलर्स, तनिष्क जैसे कुछ बड़े ज्वैलर्स स्टोन व डायमंड ज्वैलरी पर 10 से 20 प्रतिशत छूट दे रहे थे। जबकि हीरा-पन्ना कसौटी, गायत्री, आनंद, अलंकार जैसे कुछ बड़े ज्वैलरी शॉप मंकिंग चार्ज व ज्यादा खरीदारी पर छूट जैसे ऑफर अपने खरीदारों को उपलब्ध कराया। इसके लिए देर रात से ही सभी दुकानदार धनतेरस को लेकर अपने यहां तैयारियां कर रखी थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : छह माह के बच्चे का हथियारबंद अपराधियों ने किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article रांची : झारखंड में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा ताजा पोषक आहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.