Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : छह माह के बच्चे का हथियारबंद अपराधियों ने किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    रांची : छह माह के बच्चे का हथियारबंद अपराधियों ने किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के सिरकाडीह के एक घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने छह महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
    पुलिस सूत्रों के अनुसार 6 माह के बच्चे अंकित का दो नवंबर को अन्नप्राशन था। 10 हथियारबंद अपराधी झूलन साहू के घर पहुंचे और उसके पिता दया और मां काजल देवी को कब्जे में ले लिया। झूलन की पत्नी अंबिका देवी के विरोध करने पर अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखाया। इस दौरान अपराधियों ने खाना बनाने को कहा। अंबिका अपने छह माह के बच्चे अंकित को उसकी दादी काजल के गोद में रखकर खाना बनाने लगी। थोड़ी देर बाद अपराधियों ने बच्चे को गोद में ले लिया और काजल देवी को अंदर के कमरे में बंदकर दिया। खाना बनाने के दौरान लाइट चली गई। इसी दौरान अपराधी बच्चे को लेकर फरार हो गए।
    अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अंबिका और झूलन ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची अंकिता है और छह माह पहले एक बेटा हुआ था, जिसका नाम अंकित है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी ली गई है। अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएनयू केस: देश विरोधी नारे लगाने के मामले में जांच अधिकारी कोर्ट में तलब, जानें क्या है मामला
    Next Article रांची : धनतेरस पर जमकर खरीददारी, बाजारों में उतरा रेला, 500 करोड़ रुपए की खरीदारी का अनुमान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.