Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची का त्योहार शुरू : मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2025 कल से, 7 दिन तक चलेगा कंज्यूमर फेयर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का त्योहार शुरू : मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2025 कल से, 7 दिन तक चलेगा कंज्यूमर फेयर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सपो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव 2025, कल यानी 16 सितंबर से मोराबादी मैदान में आयोजित होगा। इस साल यह फेयर अपनी नई विशेषताओं और बढ़ी हुई अवधि के साथ और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। पहले यह फेयर 5 दिन का होता था, लेकिन इस बार इसे 7 दिन तक चलाया जाएगा, जिससे शॉपिंग और मनोरंजन का अनुभव और भी बढ़ जाएगा।

    400 से अधिक स्टॉल और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

    इस वर्ष एक्सपो उत्सव में 400 से अधिक स्टॉल होंगे, जिनमें भारत के प्रमुख राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश, थाईलैंड और अफगानिस्तान के स्टॉल धारक भी शामिल होंगे। सभी स्टॉल धारक अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। आगंतुकों को 5% से 50% तक के विशेष डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

    प्रमुख आकर्षण और सुविधाएं

    • एयर कंडीशन्ड जर्मन हैंगर: आरामदायक और शॉपिंग अनुभव के लिए।
    • सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण: सभी आगंतुकों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान।
    • फनगोला एम्यूजमेंट पार्क: बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स।
    • पिंक हैंगर: महिलाओं और लड़कियों के लिए डिजाइनर कपड़े, ब्रांडेड एक्सेसरीज और कॉस्मेटिक्स।
    • फूड ज़ोन: भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादिष्ट व्यंजन।
    • स्टार्टअप बाजार: नए उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल और रियायती दरें।
    • अर्बन ज़ोन: घर की सजावट और उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प।

    आकर्षक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    एक्सपो उत्सव में आने वाले 7 दिनों में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं और इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

    • डांस कॉम्पटीशन
    • पेंटिंग प्रतियोगिता
    • योगा वर्कशॉप
    • फैशन शो
    • डॉग शो
    • तंबोला
    • हेल्दी बेबी एंड मॉम शो
    • एक्सपो ट्रेजर हंट
    • वॉइस ऑफ एक्सपो
    • फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन

    उद्घाटन समारोह

    इस साल के एक्सपो उत्सव का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे। उद्घाटन सुबह 11 बजे मोराबादी मैदान में होगा। इस फेयर में रांचीवासी अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठा सकेंगे।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश

    7 दिन तक चलेगा कंज्यूमर फेयर Consumer Fair will run for 7 days Ranchi festival begins: Expo Utsav 2025 starts tomorrow at Morhabadi Ground रांची का त्योहार शुरू : मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2025 कल से
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की उच्च स्तरीय बैठक, दिए अहम निर्देश
    Next Article 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक अरूप चटर्जी सहित 10 आरोपी बरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.