Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: उपायुक्त ने विधायकों के साथ की बैठक, जिला प्रशासन के कार्यों की दी गई जानकारी
    झारखंड

    रांची: उपायुक्त ने विधायकों के साथ की बैठक, जिला प्रशासन के कार्यों की दी गई जानकारी

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। उपायुक्त राय महिमापत रे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए विधायकों, विधायक प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें मांडर विधायक बंधु तिर्की, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल और विधायक प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस बैठक में कोरोना के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

    आयोजित बैठक में राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गई। जिसको लेकर डीसी ने कहा कि जिले में जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है। उन्हें अंचल कार्यालय से खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक खाद्यान निधि योजना के तहत वार्ड और पंचायत के जनप्रतिनिधियों को 10-10 हजार रुपए उपलब्ध कराये गए हैं, ताकि वैसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जिन्होंने अप्लाई नहीं किया है उनके सामने खाने की समस्या उत्पन्न ना हो और उन्हें राशन उपलब्ध कराया जा सके।

    वहीं, निजी अस्पतालों में डायलिसिस और दूसरे इलाज को लेकर आ रही समस्या पर भी चर्चा की गई। जिसको लेकर डीसी की ओर से व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है। मरीजों के इलाज और दूसरी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आ रहे आवेदनों के निष्पादन के लिए एडीएम लॉ एंड आॅर्डर को निर्देश दिया गया है, जो विधायकों के पास आने वाले मामलों के निष्पादन में जिला प्रशासन के साथ कोआर्डिनेशन स्थापित करेंगे। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सील किए गए हिंदपीढ़ी क्षेत्र में लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो।

    इस बैठक में अफवाहों पर लगाम लगे इसको लेकर के भी चर्चा की गई। जिसको लेकर डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं के निदान की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है, ताकि लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में जुटे प्रशासनिक अधिकारी, बेवजह घूमने वाले किए गए दंडित
    Next Article भारत में कोरोना से 11933 लाेग संक्रमित, 392 की मौत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.