Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामोत्सव में शामिल होने के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा, राममय हुई रांची
    झारखंड

    रामोत्सव में शामिल होने के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा, राममय हुई रांची

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 21 और 22 जनवरी को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति एवं श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह के द्वारा आयोजित होने वाले रामोत्सव में शामिल होने और राम की भक्ति में लीन होने के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई. यात्रा रातू रोड के इंद्रपुरी स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर से राम मंदिर, मेन रोड होते हुए महावीर चौक से रातू रोड के दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई. इस दौरान आमंत्रण यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं एवं राम भक्तों के द्वारा स्वागत किया गया.

    रामरथ का प्रारूप बनाया गया था

    इस भव्य आमंत्रण यात्रा में रामरथ का प्रारूप बनाया गया था जिसमें कलाकारों को सीताजी, रामजी और हनुमान जी के रूप में विराजमान किया गया था. जिस प्रकार से 14 वर्ष के वनवास के बाद जब श्री राम अयोध्या वापस लौटे थे तो उनके अयोध्या लौटने से पूर्व हनुमान जी, जामवंत जी ने अयोध्या जाकर लोगों को भगवान राम के लौटने की सूचना दी थी. इसी से प्रेरणा लेते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व इस आमंत्रण यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में रांचीवासी शामिल होकर भगवान राम के भजनों पर नाचते झूमते नजर आए.

    रांची हुआ राममय : रमेश सिंह

    आयोजनकर्ता रमेश सिंह ने रांचीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद हम वह पीढ़ी हैं जिसे प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है. पूरे देश के साथ राजधानी रांची भी राममय हो चुकी है. रांची की जनता को रामोत्सव में शामिल होने के लिए पुनः निमंत्रण देना चाहता हूं. जहां लगातार दो दिनों तक विभिन्न प्रकार के भक्तिमय आयोजन होने वाले हैं. जिसमें सुंदरकांड पाठ, कारसेवकों का सम्मान समारोह, प्रसिद्ध गयिका स्वाति मिश्रा के साथ कई कलाकारों के द्वारा दोनों दिन भक्ति संध्या, विभिन्न प्रकार से आरती, राम मंदिर प्रारूप के दर्शन सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं.

    ये भी पढ़ें: रामलला के मंदिर के लिए मूर्ति का हुआ चयन, अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा होगी स्थापित

    अध्यक्ष रमेश सिंह अयोध्या अल्बर्ट एक्का चौक आज की खबर इंद्रपुरी करंट न्यूज चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पहाड़ी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भाजपा मुख्य समाचार रमेश सिंह रांची रातू रोड राम मंदिर रामरथ लेटेस्ट न्यूज शिव मंदिर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफैसला ऑन द स्पॉट, पलामू के तीन लोग हुए मॉब लिंचिंग के शिकार
    Next Article मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया वनभोज सह तुला दान का कार्यक्रम, लोगों ने गौशाला को दिया दान

    Related Posts

    बिहार

    वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत

    June 16, 2025
    बिहार

    जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    June 16, 2025
    Latest Posts

    वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत

    June 16, 2025

    लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, सऊदी एयरलाइंस विमान के पहिए से निकली चिंगारी, प्लेन में 250 हज यात्री थे सवार

    June 16, 2025

    जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल

    June 16, 2025

    बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र

    June 16, 2025

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.