Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया वनभोज सह तुला दान का कार्यक्रम, लोगों ने गौशाला को दिया दान
    झारखंड

    मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया वनभोज सह तुला दान का कार्यक्रम, लोगों ने गौशाला को दिया दान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिले भर में मकर संक्रांति का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. घने कोहरे और सर्द हवाओं के बावजूद लोगों ने सुबह में ही मकर स्नान किया. पूजा पाठ, दान पुण्य के बाद पूरे दिन विभिन्न जगहों पर मेला और पिकनिक का लोगों ने भरपूर आनंद भी उठाया. इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा गौशाला परिसर में वन भोज सह तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हर वर्ष मंच के सदस्य अपने वजन के बराबर गाय का चारा गौशाला को दान देते हैं. मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को लोगों ने चूड़ा, तिलकुट समेत दही का स्वाद चखा. हालांकि यह पर्व दो दिनों का होने के कारण रविवार को कुछ स्थानों पर मनाया गया तो सोमवार को भी इसे धूमधाम से मनाया गया. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद इस पर्व को मनाने की परंपरा है

    लोगों अपने वजन के बराबर मवेशी का चारा गौशाला को दान में दिया

    सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद दान पुण्य किया. इधर मकर संक्रांति को लेकर मंदिरों में भी लोगों की भीड़ जुटी और पूजा अर्चना किया. मकर संक्रांति मनाने को लेकर बाजार में भी लोगों की भीड़ लगी रही. लोग चूड़ा से लेकर तिलकुट, गुड़, लड्डू समेत अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे. तिलाबाद स्थित श्री कृष्ण गौशाला में माड़वाड़ी युवा मंच के द्वारा वनभोज कार्यक्रम में काफी संख्या में माड़वाड़ी समाज के लोग इकट्ठा हुए. 65 लोगों ने तुला दान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने वजन के बराबर मवेशी का चारा गौशाला को दान में दिया. इसके तहत तुला में एक ओर भक्त बैठे और दूसरी तरफ उनकी वजन के बराबर चोकर, गुड़, खल्ली, घास, दाल समेत अन्य अनाज को तौला गया. जिसे गोवंशियों के भोजन के लिए दान कया गया. मौके पर गोशाला परिसर में पतंगबाजी का भी आयोजन के किया गया जिसमें काफी संख्या में – बड़े से लेकर बच्चों ने भाग लिया और पतंगबाजी की कला दिखाई.

    ये रहे मौजूद 

    मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक डॉ सुदर्शन गुटगुटिया, अध्यक्ष अमित नरनोलिया, गौशाला सचिव मिंटू अग्रवाल, विमल जटिया, अनु अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, कपूर नारनौलिया, सरोज परशुरामका, संजय परशुरामका, राजन राउत सहित काफी संख्या में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाबूलाल ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, गंगा पुल का भी किया निरीक्षण

    आज की खबर करंट न्यूज गाय गौशाला गौशाला परिसर चारा चूड़ा जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तिलकुट तुलादान कार्यक्रम न्यूज हेडलाइन मकर राशि मकर संक्रांति मारवाड़ी युवा मंच मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वन भोज सिटी न्यूज सूर्य स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामोत्सव में शामिल होने के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा, राममय हुई रांची
    Next Article ब्लड डोनर एसोसिएशन की बैठक, नेताजी जयंती पर लगेगा रक्तदान शिविर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.