रांची- बनारस वंदे भारत ट्रेन आज से हुई रेगुलर

रांची : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को ऑनलाइन उदघाटन किया था. यह ट्रेन सोमवार से नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़ कर) चलेगी. यह ट्रेन रांची से सुबह 5.10 बजे खुलेगी और मुरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी.

वहीं, बनारस से यह ट्रेन शाम 4.05 बजे खुलेगी और रांची रात 11.55 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयरकार के 01 कोच सहित कुल 08 कोच लगे हुए हैं.

रांची-हावड़ा ट्रेन का समय 31 मार्च से बदलेगा

ट्रेन संख्या 18628 रांची हावड़ा का समय 31 मार्च से बदल जायेगा. ट्रेन रांची से सुबह 5.20 बजे रवाना होगी. मुरी प्रस्थान सुबह 6.22 बजे, झालदा प्रस्थान सुबह 6.40 बजे व बोकारो प्रस्थान सुबह 7.40 बजे होगा. वहीं, बोकारो से हावड़ा तक ट्रेन का समय पूर्ववत रहेगा.

ये भी पढ़ें : रांची-हावड़ा वंदे भारत का परिचालन आज से परिवर्तित समय पर

ये भी पढ़ें : रांची रेल मंडल में एक साथ 11 ट्रेनों का ठहराव शुरू

ये भी पढ़ें : दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में ED के समन पर आज पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल

ये भी पढ़ें : कल तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान, आठ जिलों में अलर्ट

ये भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन माओवादी गिरफ्तार