Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान, आठ जिलों में अलर्ट
    झारखंड

    कल तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान, आठ जिलों में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पश्चिम बंगाल में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के आठ जिलों (जमशेदपुर, चाईबासा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, बोकारो व सरायकेला-खरसावां) में मंगलवार (19 मार्च) को तेज गति से हवा चलेगी. इस दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. संबंधित जिलों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया है.

    मौसम केंद्र का अनुमान है कि इस दिन इन जिलों में कहीं- कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसा पश्चिम बंगाल में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है. इसका सबसे अधिक असर राज्य के दक्षिणी जिलों में पड़ेगा. बाकी के अन्य जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

    कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. 20 मार्च तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा. मौसम में बदलाव से तापमान भी गिरेगा. अधिकतम तापमान 30 से नीचे और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेसि से नीचे हो सकता है. राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    jharkhand johar live news Meteorological Department rain ranchi Storm Thunderstorm water Weather Weather Center weather forecast Weather Information weather update आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम मौसम अपडेट मौसम केंद्र मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 18 March 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article रांची-हावड़ा वंदे भारत का परिचालन आज से परिवर्तित समय पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.