Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा स्पेशल ट्रेन चलेगी, कई ट्रेनों के ठहराव और रूट में बदलाव
    झारखंड

    त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आरा स्पेशल ट्रेन चलेगी, कई ट्रेनों के ठहराव और रूट में बदलाव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यात्रियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  रेलवे ने त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर 6 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव शामिल हैं।

    रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

    रेलवे ने रांची-आरा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08640/08639) चलाने का निर्णय लिया है:

    • 08640 रांची-आरा स्पेशल: 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार रात 8:45 बजे रांची से रवाना होगी और सोमवार सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी।
    • 08639 आरा-रांची स्पेशल: 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार सुबह 10:00 बजे आरा से रवाना होकर उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी।
    • यह ट्रेन मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

    धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव

    मालदा टाउन मंडल के धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर 6 ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव किया गया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

    धौनी स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें:

    • 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस: 14 सितंबर से शाम 4:24 बजे आगमन, 4:26 बजे प्रस्थान
    • 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस: 16 सितंबर से शाम 4:24 बजे आगमन, 4:26 बजे प्रस्थान
    • 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 17 सितंबर से सुबह 3:27 बजे आगमन, 3:29 बजे प्रस्थान
    • 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस: 16 सितंबर से सुबह 3:27 बजे आगमन, 3:29 बजे प्रस्थान

    शिवनारायणपुर स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें:

    • 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस: 16 सितंबर से सुबह 6:55 बजे आगमन, 6:57 बजे प्रस्थान
    • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस: 16 सितंबर से शाम 7:44 बजे आगमन, 7:46 बजे प्रस्थान

    अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस का बदला रूट

    ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस 14, 21 सितंबर और 12 अक्टूबर को कोयम्बत्तूर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
    यह ट्रेन पोत्तनूर, इरुगूर और सुरतकल के रास्ते चलेगी और पोत्तनूर स्टेशन पर ठहरेगी।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

    Also Read : रूस में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

     

    अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन इंडियन रेलवे अपडेट झारखंड ट्रेन समाचार झारखंड रेलवे अपडेट ट्रेन टाइम टेबल ट्रेन ठहराव ट्रेन रूट परिवर्तन ट्रेन समाचार 2025 धौनी स्टेशन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भारतीय रेलवे रांची ट्रेन अपडेट रांची रेलवे स्टेशन रांची-आरा स्पेशल ट्रेन रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक रेलवे त्योहार विशेष रेलवे फेस्टिवल स्पेशल वनांचल एक्सप्रेस शिवनारायणपुर स्टेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूस में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    Next Article जेपी नड्डा आज पटना में, BJP की चुनावी रणनीति पर होगी अहम चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.