Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»रणबीर-आलिया वेडिंग: फैन ने कपल को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड बुके
    मनोरंजन

    रणबीर-आलिया वेडिंग: फैन ने कपल को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड बुके

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है और अब संगीत सेरेमनी का फंक्शन शुरु होने वाला है. आलिया-रणबीर की वेडिंग फेस्टिविटीज में बॉलीवुड से दिग्गज हस्तियों ने भी दस्तक दी है. यह फंक्शन रणबीर कपूर के मुंबई स्थित वास्तु बंगले पर हो रहा है. इधर, आलिया और रणबीर के फैंस के भी चेहरे खिल उठे हैं. अब बस उन्हें कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में कपल के एक जबरा फैन ने तो हद ही कर दी. यह फैन कपल के लिए फूलों का नहीं बल्कि सोने से जड़ा बुके लेकर पहुंच गया है.

    बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह जबरा फैन सूरत से आया है और साथ में कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि गोल्ड प्लेटेड बुके लाया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह फैन बता रहा है कि यह बुके गोल्ड प्लेटेड है और खासतौर पर रणबीर और आलिया के लिए तैयार किया है.

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन पेज ने विरेंद्र चावला की वॉल से शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बुके में गोल्ड प्लेटेड गुलाब के फूल लगे हुए हैं. साथ ही हाथ में बुके लिए खड़ा कपल का यह फैन बहुत ही खुश दिख रहा है.

    यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इधर, आलिया-रणबीर के मेहंदी फंक्शन में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आदर जैन, अयान मुखर्जी और घर के सभी लोग मौजूद हैं. अब फैंस को कपल के मेहंदी सेरेमनी की एक झलक की आस है.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया
    Next Article लोहरदगा में फिर तनाव, मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को समुदाय विशेष के युवकों ने जबरन कराया बंद 

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.