Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओरमांझी के इरबा से रामगढ़ सीडब्लूसी ने एक और नवजात को किया बरामद, महिला से थाना में चल रही पूछताछ, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    ओरमांझी के इरबा से रामगढ़ सीडब्लूसी ने एक और नवजात को किया बरामद, महिला से थाना में चल रही पूछताछ, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची रोड के बड़े अस्पताल वृंदावन एंड रिसर्च सेंटर में नवजात के खरीद बिक्री का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ते जा रहा है। रामगढ़ सीडब्लूसी की टीम ने शुक्रवार को अस्पताल की डॉक्टर से पूछताछ के बाद रांची में छापेमारी की। इस दौरान सीडब्लूसी की टीम ने ओरमांझी स्थित इरबा के हैदर नगर में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की और दो वर्ष के नवजात को बरामद किया है। सीडब्लूसी की टीम ने एक महिला को हिरासत में लिया है। जिसका नाम शहजादा खातुन है। महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला शहजादा को रामगढ़ के महिला थाना में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, महिला ने कोई खास जानकारी नहीं दिया है।

    6-7 माह पहले डॉक्टर से लिया था नवजात को

    महिला से पूछताछ में कोई खास जानकारी सीडब्लूसी के हाथ नहीं लगा है। मगर, महिला शहजादा ने इतना बताया है कि छह से सात माह पूर्व डॉक्टर से नवजात को लिया था। बच्चे को परिवार वालों के कहने पर लिया था। हालांकि, नवाजात के एवज में पैसा देने की बात को स्वीकार नहीं की है। रामगढ़ पुलिस और सीडब्लूसी की टीम अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।

    क्या है मामला

    रामगढ़ पुलिस ने बुधवार की देर रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो नवजात को बरामद किया है। दोनों नाबालिग को पुलिस और सीडब्लूसी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर बरामद किया है। दोनों नवजात को 15/15 हजार में कोलकाता से लाकर वृंदावन अस्पताल में रखा गया था। दोनों नवजात को बेचने की तैयारी थी मगर इससे पूर्व पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर को कब्जे में रखा है।

    चार-चार लाख में होना था नवजात का सौदा

    पुलिस के अनुसार बरामद दोनों नवजात का सौदा चार-चार लाख में होना था। इस बात की सूचना सबसे पहले बाल कल्याण समिति को मिली थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में छापेमारी की। फिर अस्पताल परिसर से दोनों नवजात को बरामद करने में सफलता हासिल की। दोनों को हजारीबाग के वात्सल्य दंतक ग्रह नाले को सौंपा गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article70 साल में सबसे खराब दौर में अर्थव्यवस्था, नोटबंदी व जीएसटी से बिगड़े हालात: नीति आयोग
    Next Article बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.