Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी में शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न, देर रात तक सुरक्षा की कमान संभालते दिखे DC-SSP
    झारखंड

    राजधानी में शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न, देर रात तक सुरक्षा की कमान संभालते दिखे DC-SSP

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिला प्रशासन की नेतृत्व में कल रांची में भक्ति, प्रेम, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर DC मंजूनाथ भजंत्री एवं DIG सह पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न स्थलों से निकलने वाले रामनवमी जुलुस का मुआयना किया और व्यवस्था का निरीक्षण किया.

    DC

    जिला प्रशासन की पूरी टीम ने रामनवमी जुलुस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिससे राम भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. खासतौर पर महिला एवं पुलिस बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी ताकि जुलूस के रास्ते में सुरक्षा बनी रहे. सुबह से ही जिला प्रशासन के सभी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख जिम्मेदारियां संभालते हुए जुलुस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे. मार्ग को सुगम बनाने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी, ताकि जुलूस को सुगमता से तपोवन मंदिर तक पहुंचाया जा सके. रामनवमी के जुलूस के रास्ते में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी ताकि कोई अव्यवस्था न हो. DC मंजूनाथ भजंत्री द्वारा लगातार सतत निगरानी की जा रही थी और सभी संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देश दिए जा रहे थे.

    DC

    रामनवमी का पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा. जब मुस्लिम समुदाय ने रामनवमी झांकी में फूलों की वर्षा कर राम भक्तों को बधाई दी और एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे की मिसाल पेश की. रांची ने एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा और आपसी सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया. रामनवमी के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, महावीर मंडल रांची महानगर, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी एवं अन्य धार्मिक संगठनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा. इन समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने पिछले कई सप्ताह से इस आयोजन को शांतिपूर्वक और भव्य बनाने के लिए निस्वार्थ कार्य किया. जिला प्रशासन ने इन सभी समितियों को धन्यवाद दिया और उनके योगदान की सराहना की.

    DC

    Also Read : रांची के दो लड़के बह गए हिमाचल की नदी में, मौ’त

    administration administrative inspection Brotherhood City communal harmony DC Manjunath Bhajantri DC मंजूनाथ भजंत्री devotion DIG Chandan Kumar Sinha DIG चंदन कुमार सिन्हा District Administration Faith Festival love Police Superintendent Public Event Ram Navami Ram Navami Procession ranchi Ranchi procession Security Arrangements Social Unity worship जिला प्रशासन त्योहार पुलिस कप्तान पूजा प्रशासन प्रशासनिक निरीक्षण प्रेम भक्ति भाईचारा रांची रांची जुलुस रामनवमी रामनवमी जुलुस शहर श्रद्धा सांप्रदायिक सौहार्द सामाजिक एकता सार्वजनिक आयोजन सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के दो लड़के बह गए हिमाचल की नदी में, मौ’त
    Next Article शेयर मार्केट खुलते ही बड़ी तेजी से गिरा, सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा लुढ़का

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.