Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्यसभा चुनाव : बीजेपी से प्रदीप वर्मा और महागठबंधन से सरफराज अहमद ने किया नामांकन, जानें पक्ष-विपक्ष की विधानसभा में स्थिति
    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव : बीजेपी से प्रदीप वर्मा और महागठबंधन से सरफराज अहमद ने किया नामांकन, जानें पक्ष-विपक्ष की विधानसभा में स्थिति

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड राज्यसभा के दो खाली सीट पर चुनाव को लेकर बीजेपी से प्रदीप वर्मा और झामुमो से सरफराज अहमद ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. प्रदीप वर्मा के नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने. इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे. प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे थे.

    नामांकन दाखिल कर प्रदीप वर्मा ने बताया कि मैं बीजेपी आलाकमान का बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने एक छोटे से नेता को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. साथ ही मेरे साथ यहां पर मौजूद तमाम भाजपा के विधायकों मैं शुक्रगुजार हूं. इस दौरान विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार के नारे लगाये.

    नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन

    उल्लेखनीय है कि राज्य में दो सीटों पर 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार, कम से कम 10 विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है.

    सत्ता और विपक्ष की विधानसभा में स्थिति

    सत्ता पक्ष : झामुमो-29, कांग्रेस-17, राजद-1, माले-1 – कुल-48

    विपक्ष : भाजपा-26 , आजसू-03, एनसीपी-1- कुल-30

    निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव भी एनडीए के साथ जाते हैं, तो एनडीए के पास 32 विधायक होंगे. बताते चलें कि राज्यसभा चुनाव के लिए चार मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी. 11 मार्च तक चुनाव नामांकन दाखिल करने का समय है. 12 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. 14 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. 21 मार्च को मतदान और 23 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. यदि केवल डॉ सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करते हैं तो संख्या बल के आधार पर दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है.

    इसे भी पढ़ें: 11 अंचल अधिकारी और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का तबादला-पदस्थापन, देखें लिस्ट

    #Jharkhand News Bjp City News Current News Daily News grand alliance jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline nomination Pradeep Verma Rajya Sabha Elections ranchi Sarfaraz Ahmed Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नामांकन न्यूज हेडलाइन प्रदीप वर्मा बीजेपी महागठबंधन मुख्य समाचार रांची राज्यसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज सरफराज अहमद सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleITR दाखिल नहीं करने पर महिला को 6 महीने की जेल, दिल्ली की अदालत ने सुनाया फैसला
    Next Article संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में अदालत ने दी मोहलत, 45 दिन में जांच पूरी करें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.