Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»राज योग लेकर आ रहा है आषाढ़ माह की पूर्णिमा, जानिए गुरु पूर्णिमा पर पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त
    धर्म/ज्योतिष

    राज योग लेकर आ रहा है आषाढ़ माह की पूर्णिमा, जानिए गुरु पूर्णिमा पर पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    guru purnima
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Guru Purnima 2023 : आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन श्री महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। जिसके कारण इस दिन को व्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वेदव्यास जी ने समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु चारों वेदों से जुड़े ज्ञान को बताया था। महर्षि व्यास जी का सनातन संस्कृति में महान योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है।

    गुरु पूर्णिमा का शुभ संयोग

    इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्म योग, बुद्धादित्य और शश नाम के महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं । स्वग्रही बुध ग्रह के अनुकूल स्थिति में होने के वजह से बुधादित्य योग भी है। दैत्य गुरु शुक्राचार्य अपने मंगल ग्रह के साथ बैठे हैं जो की लाभदायक है।

    शुभ मुहूर्त

    प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश पञ्चाङ्ग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 2 जुलाई दिन मंगलवार को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 3 जुलाई बुधवार को साम 05बजकर 6 मिनट पर होगा। उदया तिथि होने के कारण आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा।

    पूजा विधि

    पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले शुद्ध जल में या पवित्र गंगा नदी स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर व्रत का संकल्प लें। इस दिन गुरुजनों की पूजा करने का विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

    विष्णु जी और माता लक्ष्मी को फूल, फल, अक्षत्, धूप, दीप, जैन गंध, चंदन, रोली, वस्त्र, मिठाई आदि अर्पित करते हुए पूजा करें। साथ ही पूर्णिमा पर श्री। सत्यनारायण कथा जरुर पढ़ें। साथ ही इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु मंत्र का जाप करने से जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

    आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा का महत्व

    • आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर आप भगवान विष्णु की पूजा के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करें।
    • पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, सुख, वैभव आदि में वृद्धि होती है।
    • आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वेद के ज्ञाता वेदव्यास जी की पूजा करें। जिन्होंने सृष्टि को ज्ञान प्रदान करने के लिए पुराणों की रचना की।
    • आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा है। इस दिन आपको अपने गुरु की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी उन्नति होगी। यदि कोई गुरु नहीं हैं, तो भगवान विष्णु की आराधना करें।
    • जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा का दोष है वे लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें इसके अलावा चंद्र दोष से मुक्ति के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर, दूध, सफेद मिठाई, चांदी, मोती आदि का दान करें।
    Ashadh month auspicious time bringing the full moon Guru Purnima Guru Purnima 2023 method of worship Raj Yoga worship गुरु पूर्णिमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहे परिवारवादी दल’, शपथ ग्रहण को लेकर बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा- मूर्ख, नालायक, अयोग्य को बढ़ा रहे हैं आगे
    Next Article कर्क राशि वालों आज मिलेगा शुभ समाचार, पर्याप्त मात्रा में आएगा पैसा, जानिए सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    Related Posts

    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.