Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहे परिवारवादी दल’, शपथ ग्रहण को लेकर बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा- मूर्ख, नालायक, अयोग्य को बढ़ा रहे हैं आगे
    झारखंड

    ‘प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहे परिवारवादी दल’, शपथ ग्रहण को लेकर बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा- मूर्ख, नालायक, अयोग्य को बढ़ा रहे हैं आगे

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूर्व शिक्षामंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी 3 जुलाई को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व झामुमो पर तंज कसा है। उन्होंने इसे प्राइवेट कंपनी तक कह डाला। बाबूलाल ने बेबी देवी के शपथ ग्रहण को लेकर यह भी कह दिया कि जिन्हे राजनीति का ‘र’ भी नहीं मालूम उसे झामुमो आगे बढ़ाना चाहते हैं।

    ‘देश की राजनीति के लिए वंशवादी – परिवारवादी बहुत ही घातक’

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि वंशवादी – परिवारवादी राजनीति देश के लिए बहुत घातक है। प्राइवेट कंपनी की तरह चल रहे परिवारवादी दल अपने प्रचंड मूर्ख, नालायक, अयोग्य और अक्षम बेटा, बेटी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। भले ही उन्हें राजनीति का ‘र’ भी न समझ आता हो।

    ‘..निहायत ही नालायक, अयोग्य, मुर्ख को राज्य में थोपे गए’

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब सत्ता हस्तांतरण या भागीदारी की बात आती है तो यह दल दशकों तक पार्टी की सेवा करने वाले योग्य एवं अनुभवी लोगों को हाशिए पर ठेल देते हैं। बिहार में लालू यादव और झारखण्ड में शिबू सोरेन की सल्तनत प्रत्यक्ष उदाहरण है। इन दोनों घरानों में जन्में दो निहायत ही नालायक, अयोग्य, मुर्ख, तानाशाह राजकुमार राज्य पर थोपे गए। लेकिन, जनता इनके साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए तैयार बैठी है। देखते जाइये…

    जगरनाथ महतो की पत्नी हैं बेबी देवी

    बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन के बाद झारखंड में 11वें मंत्री पद खाली है। वहीं डुमरी में उपचुनाव अक्टूबर में होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही सीएम हेमंत सोरेन झामुमो कोटे से स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्रीमंडल में शामिल करने का फैसला किया है। 3 जुलाई को बेबी देवी का राजभवन में शपथ ग्रहण होगा।

    Babi Devi oath Babulal marandi CM hemant soren family party foolish incompetent jharkhand Jmm private company promoting ranchi Rjd Shibu soren बेबी देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में कुत्तों के झुंड ने एक बार फिर हिरण पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
    Next Article राज योग लेकर आ रहा है आषाढ़ माह की पूर्णिमा, जानिए गुरु पूर्णिमा पर पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.