Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका में कहर बनकर बरसी बारिश, तीन लोगों की चली गई जान
    झारखंड

    दुमका में कहर बनकर बरसी बारिश, तीन लोगों की चली गई जान

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले में बीते कल अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश के साथ कई जगह वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मसलिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 23 वर्षीय चंदन मरांडी खेत से घर लौट रहे थे, तभी तेज बारिश के बीच वज्रपात हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाकर शव ले गए।

    सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में खेत में काम करते समय 33 वर्षीय शकुन्ती देवी की भी वज्रपात से मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जरमुंडी थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान 42 वर्षीय रेखा देवी की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं, झकिया गांव में मनोहर पुजहर और बनवारा गांव के दिनेश ठाकुर भी वज्रपात की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जारी है।

    Also Read : शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, कई दिग्गज शेयर आज रहेंगे फोकस में

    Also Read : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी, 18 दिन के मिशन के बाद धरती पर लौटेंगे

    Also Read :  बिहार में शुरू की गई दो स्पेशल ट्रेन, कहां से कहां के लिए… जानें

    Accident death Dumka health hospital injured Jarmundi lightning strike Manikpur mohanpur natural disaster postmortem rain safety Saraiyahat Weather अस्पताल घायल जरमुंडी दुमका दुर्घटना पोस्टमार्टम प्राकृतिक आपदा बारिश मानिकपुर मोहनपुर मौत मौसम वज्रपात सरैयाहाट सावधानी स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घर के पास टहल रहे व्यक्ति को गो’लियों से भूना, एम्स में भर्ती
    Next Article ट्रक और बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौ’त, गाड़ी छोड़ भगा ड्राइवर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.