Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान, येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में गुरुवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत दी। खूंटी और पतरातू जैसे क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया और मौसम को और भी सुहावना बना दिया। बारिश के बाद रांची में रात का तापमान गिर गया, जिससे लोगों को चादर ओढ़कर सोना पड़ा।

    येलो अलर्ट जारी

    भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज यानी शुक्रवार को भी झारखंड में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। पूरे राज्य में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

    11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, धनबाद, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन इलाकों में वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों में बने चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। हालांकि, अगले चार दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    Also Read : सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    Hailstorm heavy rain jharkhand Jharkhand weather update Khunti Patratu pleasant weather rainfall ranchi Ranchi weather relief from heat sleeping with blanket strong winds temperature drop weather change ओलावृष्टि खूंटी गर्मी से राहत चादर ओढ़कर सोना झमाझम बारिश झारखंड झारखंड मौसम अपडेट तापमान में गिरावट तेज हवाएं पतरातू बारिश मौसम परिवर्तन रांची रांची मौसम सुहावना मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 06 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article राहुल गांधी आज पहुंचेंगे राजगीर, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.