Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्रावणी मेला को लेकर रेलवे चलाएगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन
    झारखंड

    श्रावणी मेला को लेकर रेलवे चलाएगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sultanganj : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा तट सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की पदयात्रा करेंगे। कांवरियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

    रेलवे द्वारा तीन जोड़ी श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा :

    जमालपुर–सुल्तानगंज–जमालपुर (ट्रेन संख्या 34/3479) :

    यह ट्रेन 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक रोजाना चलेगी।

    • जमालपुर से प्रस्थान: सुबह 9:05 बजे
    • सुल्तानगंज आगमन: 10:35 बजे
    • वापसी में सुल्तानगंज से प्रस्थान: दोपहर 2:15 बजे
    • जमालपुर आगमन: 3:45 बजे

    जमालपुर–देवघर–जमालपुर (ट्रेन संख्या 35/3542) :

    यह ट्रेन 13 जुलाई से 10 अगस्त तक हर रविवार को चलाई जाएगी।

    • जमालपुर से प्रस्थान: सुबह 5:10 बजे
    • देवघर आगमन: 8:45 बजे

    देवघर–गोड्डा–देवघर (ट्रेन संख्या 35/4344) :

    यह ट्रेन भी हर रविवार को चलाई जाएगी।

    • देवघर से प्रस्थान: सुबह 10:35 बजे
    • गोड्डा आगमन: 12:05 बजे

    इन ट्रेनों का सभी छोटे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी सुविधा होगी।

    अतिरिक्त ठहराव वाली एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ प्रमुख ट्रेनों को सुल्तानगंज स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है :

    • गया–कामाख्या (17:44)
    • कामाख्या–गया (00:10)
    • यशवंतपुर–भागलपुर (8:04)
    • भागलपुर–यशवंतपुर (14:20)
    • भागलपुर–अजमेर (13:35)
    • अजमेर–भागलपुर (13:50)
    • मालदा–आनंद विहार (13:02)
    • आनंद विहार–मालदा (17:55)

    स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं

    रेलवे ने सुल्तानगंज स्टेशन पर निम्न विशेष व्यवस्थाएं की हैं :

    • अतिरिक्त टिकट काउंटर
    • मेडिकल सहायता केंद्र
    • RPF की विशेष तैनाती
    • साफ-सफाई और जल व्यवस्था

    पिछले वर्ष लगभग 1.25 करोड़ श्रद्धालु श्रावणी मेला में पहुंचे थे। इस वर्ष भी उतनी ही या उससे अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    रेलवे की अपील

    रेलवे प्रशासन ने कांवरियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान टिकट और सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।

    Also Read : शराब घोटाला : 16 जून को उत्पाद सचिव मनोज कुमार से होगी पूछताछ

    Baba Baidyanath Dham Bihar travel Deoghar devotees Ganga Jal Indian Railways Jharkhand travel Kanwar Yatra Kanwariya Mela Special Trains North-flowing Ganga Pilgrimage railway arrangements Railway Security religious journey Shravan Month Shravani Mela 2025 Shravani Mela Facilities special trains Sultanganj उत्तरवाहिनी गंगा कांवर यात्रा कांवरिया गंगा जल झारखंड यात्रा देवघर धार्मिक यात्रा बाबा बैद्यनाथ धाम बिहार यात्रा भक्त भारतीय रेलवे मेला विशेष ट्रेन रेलवे इंतजाम रेलवे सुरक्षा विशेष ट्रेन श्रद्धालु यात्रा श्रावण मास श्रावणी मेला 2025 श्रावणी मेला व्यवस्था सुल्तानगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूनिवर्सिटी की एग्जाम कंट्रोलर डॉ. आशा कुमारी ने इस्तीफा दिया
    Next Article राजधानी में अब तक कोरोना के मिले 22 मामले

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.