Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड : तालाब से निकली लाखों की रेल संपत्ति, मुख्य आरोपी फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड : तालाब से निकली लाखों की रेल संपत्ति, मुख्य आरोपी फरार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 13, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के हेंदेगीर कोले रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पतरातू को बड़ी सफलता मिली है। करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई रेल संपत्ति बरामद कर ली गई है। हालांकि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी गुड्डू मलिक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल की रात हेंदेगीर कोले रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 137/06 से 138/07 के मध्य अज्ञात अपराधियों ने रेलवे ट्रैक से 11 ट्रैक सेंसर और क्लैंप असेंबली चोरी कर ली थी। यह घटना रेलवे सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मानी गई, क्योंकि ट्रैक सेंसर रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा होते हैं। चोरी के कारण रेल संचालन भी प्रभावित हुआ था। संयुक्त निरीक्षण के बाद रेलवे को करीब 1.80 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया।

    आरपीएफ ने दर्ज किया केस, शुरू हुई जांच

    घटना के बाद संबंधित विभाग की शिकायत पर आरपीएफ पोस्ट पतरातू में कांड संख्या 04/2026, दिनांक 11 अप्रैल 2026 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला आरपी(यूपी) एक्ट की धारा 3 और रेल अधिनियम की धारा 174(C) के तहत दर्ज किया गया। इस मामले की जांच का जिम्मा निरीक्षक अजय कुमार सिंह को सौंपा गया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त धनबाद के निर्देश और सहायक सुरक्षा आयुक्त बरकाकाना के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

    डंप डाटा से खुला सुराग, एक आरोपी गिरफ्तार

    जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और डंप डाटा के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। इसके बाद 6 मई को राजेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बड़की मेडी पताल गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के पास से ट्रैक सेंसर खोलने में इस्तेमाल किए गए रिंच और कटर भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद 7 मई को उसे रेलवे न्यायालय डाल्टनगंज में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर 8 मई को चोरी की रेल संपत्ति ले जाने में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (JH 02R 8272) भी जब्त कर ली गई। इससे जांच को और मजबूती मिली।

    तालाब में छिपाकर रखी गई थी चोरी की रेल संपत्ति

    मामले में 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की रेल संपत्ति ईचापीरी गांव के पास छिपाकर रखी गई है। इसके बाद निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनू कुमार, प्रधान आरक्षी रविशंकर यादव और सीआईबी/आईपीएफ बरकाकाना की टीम ने बुढ़मू थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपी गुड्डू मलिक जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गया। छापेमारी में पुलिस ने रेलवे का अहम सामान बरामद किया। इनमें 8 ट्रैक सेंसर, 1 टूटा हुआ सेंसर, 1 पूरा सेंसर सेट, 2 डिफ्लेक्टर सेट, 5 सेंसर असेंबली, 3.5 किलो नट-बोल्ट, 9 पेंड्रोल क्लिप और करीब 30 फीट केबुल शामिल हैं। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

    Also Read : अब पासपोर्ट के लिए दफ्तर का चक्कर खत्म, रांची में शुरू हुई मोबाइल वैन सेवा

    Railway Track Sensor Theft Case: Railway Property Worth Lakhs Recovered from Pond; Main Accused Absconding मुख्य आरोपी फरार रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड : तालाब से निकली लाखों की रेल संपत्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम जमीन घोटाले की जांच तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद ACB की एंट्री
    Next Article अवैध खनन वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- समाधान में इतनी देरी क्यों

    Related Posts

    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का आरोप- अरुणाचल में चीन ने रोकी सेना की पेट्रोलिंग, मोदी सरकार खबर रोकने में जुटी

    August 14, 2026
    क्राइम

    पंजाब: VHP नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड में NIA ने एक और आरोपी दबोचा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026

    राहुल गांधी का आरोप- अरुणाचल में चीन ने रोकी सेना की पेट्रोलिंग, मोदी सरकार खबर रोकने में जुटी

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.