Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेलवे अधिकारी नाबालिग के साथ करते थे मारपीट व पत्नी करवाती थी रात में मालिश, चुटिया थाना में नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    रेलवे अधिकारी नाबालिग के साथ करते थे मारपीट व पत्नी करवाती थी रात में मालिश, चुटिया थाना में नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सेरसा स्टेडियम के सामने रेलवे विश्राम गृह में रहने वाले अधिकारी मोहम्मद साकिब के घर से सीडब्ल्यूसी द्वारा रेस्क्यू हुई नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। नाबालिग के बयान पर रेलवे अधिकारी मोहम्मद साकिब, उनकी पत्नी और नाबालिग के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण करने वाला आरोपी जवान शंभू नाथ ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। इन तीनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 341, 354, 504, 506,आईपीसी 34,जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट,चाइल्ड एंड लेबर एक्ट और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    नाबालिग ने आरोपी जवान शंभू नाथ ठाकुर पर कई गंभीर आरोप लगाए है कि उसने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। वहीं आरोपी जवान ने उसका नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसी वीडियो के आधार पर आरोपी जवान उसे धमकी देता था। उसके गाल को छूता था और उसे इशारे कर बुलाता था, जो उसे अच्छा नहीं लगता था।

    इसकी शिकायत जब उसने रेलवे के अधिकारी मोहम्मद साकिब से की तो मोहम्मद साकिब ने सिर्फ आरोपी जवान को बुलाकर उसके सामने डांट लगाई थी। फिर उक्त वीडियो को उसके मोबाइल से डिलीट करा दिया था। नाबालिग का यह भी आरोप है कि जिस समय आरोपी जवान को मोहम्मद साकिब डांट रहे थे उस वक्त उनके सामने भी आरोपी जवान ने नाबालिग को अपशब्द कहे थे, जो उसे अच्छा नहीं लगा था।

    रेलवे अधिकारी व उनकी पत्नी पर भी है कई गंभीर आरोप

    नाबालिग ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष अपने बयान में कहा है कि रेलवे के अधिकारी मोहम्मद साकिब और उनकी पत्नी उसके साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। उनकी पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे डांट फटकार करती थी। उसे जुठा खाना खाने के लिए दिया करती थी। आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर रात में तेल मालिश करवाती थी। मोहम्मद साकिब उसके साथ मारपीट किया करते थे। जो उसे अच्छा नहीं लगता था। उसे भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट किया जाता था। एक बार रात में उसे घर से निकालने की भी कोशिश की गई थी।

    नाबालिग को रेलवे अधिकारी की पत्नी ने दी थी धमकी

    नाबालिग ने रेलवे के अधिकारी मोहम्मद साकिब की पत्नी पर आरोप लगाया है कि जब उसे घर से रेस्कयू कर सीडब्लूसी की टीम ले जा रही थी। तब अधिकारी की पत्नी ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह किसी को कुछ भी बताती है, तो उसे और उसके परिवार के लोगों को जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए वह काफी डरी हुई है।

    उसका कहना है कि अब इस संबंध में वह किसी से कुछ भी नहीं कहना चाहती है। अब वह मोहम्मद साकिब पर घर भी नहीं जाना चाहती। सिर्फ पढ़ाई करना चाहती हैं। उसने बयान देते हुए कहा कि जब उसे अधिकारी में घर से सीडब्लूसी ला रहा था तो उसे अफसर की पत्नी ने धमकाया था कि अगर वह किसी को भी कुछ बताती है तो उसके पूरे परिवार को वह जेल भेज देगी। और वह नहीं चाहती कि उसकी मां जेल जाए। उसके छोटे भाई का चर्चा करते हुए उसने कहा कि वह उसे भी किसी तरह का नुकसान होता नहीं देख सकती। फिलहाल वह प्रेमाश्रम में है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 26 जून से देवघर एम्स में शुरू हो जाएगी ओपीडी सेवा
    Next Article 21 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.