Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
    देश

    वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर गुरुवार (एक जुलाई) सुबह छापेमारी की गई। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने की। गौरतलब है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख भी रह चुके हैं।

    आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

    जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस एडिशनल डीजी गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) के खिलाफ काफी समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में एसीबी की एक टीम ने एक जुलाई की सुबह उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जीपी सिंह खुद एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान एसबीबी प्रमुख आरिफ शेख से पहले उनके पास यह जिम्मेदारी थी। इस वक्त जीपी सिंह पुलिस अकैडमी में पदस्थ हैं। 

    कई टीमों ने दी दबिश

    जानकारी के मुताबिक, एसीबी की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, रायपुर स्थित उनके निवास पर भी एक टीम जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि एसीबी की टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार की कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

    आईपीएस राहुल शर्मा की आत्महत्या के बाद चर्चा में आए थे जीपी सिंह

    जानकारी के मुताबिक, साल 2011 के दौरान बिहलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस राहुल शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त जीपी सिंह बिलासपुर रेंज के आईजी थे। चर्चा यहां तक थी कि जीपी सिंह और राहुल शर्मा के बीच तालमेल नहीं बन रहा था, जिसके चलते राहुल शर्मा ने आत्मघाती कदम उठाया। इसके अलावा साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो जीपी सिंह को एसीबी का प्रमुख बनाया गया था।

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहज़ारीबाग के दो किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
    Next Article दरभंगा पार्सल ब्लास्ट में था लश्कर का हाथ, पाकिस्तान से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.