Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राहुल गांधी का मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी का मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम प्रदर्शन में शामिल हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विधानसभा चुनाव को महाराष्ट्र की तरह चोरी करने की साजिश रची जा रही है। राहुल ने कहा कि गरीबों के वोट छीने जा रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अपना हक नहीं छिनने देगी।

    महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

    राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार गया। जांच में पता चला कि विधानसभा चुनाव में लोकसभा से ज्यादा वोट पड़े। एक करोड़ वोट अचानक बढ़ गए और गरीबों के वोट काटे गए। उन्होंने बताया कि जब इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी, तो आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने कहा, “वे सच्चाई छिपाना चाहते हैं। बिहार में भी यही खेल खेलने की कोशिश हो रही है।”

    राहुल

    चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

    राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा और आरएसएस के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग का काम संविधान और जनता के वोट की रक्षा करना है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी भूल गया है। पहले चुनाव आयुक्त को सभी पार्टियां और चीफ जस्टिस मिलकर चुनते थे, लेकिन अब सिर्फ भाजपा ही चुनती है। राहुल ने चेतावनी दी कि कानून किसी को नहीं छोड़ेगा।

    बिहार की जनता को राहुल का संदेश

    राहुल गांधी ने बिहार की जनता से कहा, “आपका वोट और भविष्य चोरी करने की कोशिश हो रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन आपके साथ है। हम वोट की चोरी नहीं होने देंगे। बिहार की जनता डरने वाली नहीं है।”

    Also Read : DRDO ने शुरू की पेड इंटर्नशिप, 165 सीटों पर मिलेगा रिसर्च का मौका

    Rahul Gandhi's scathing attack on Modi government and Election Commission राहुल गांधी का मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालों के झड़ने से हैं परेशान? प्याज का तेल अपनाएं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
    Next Article बिहार के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत: 16 योजनाओं की जानकारी और आवेदन के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.