Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राहुल गांधी ने AICC में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के आरोप दोहराए
    देश

    राहुल गांधी ने AICC में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के आरोप दोहराए

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी के अपने आरोप दोहराए और इसके समर्थन में कई कथित सबूत पेश किए। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कई राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए और कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, लेकिन बाद में वोट चोरी की शिकायतें मिलीं।

    उन्होंने हरियाणा की एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस महिला ने अलग-अलग नामों से 10 जगहों पर 22 बार वोट डाला। राहुल ने इसे “सेंट्रलाइज ऑपरेशन” बताया और कहा कि यह केवल बूथ स्तर पर नहीं हो रहा, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास ‘H फाइल्स’ हैं जो इस पूरे मामले की जानकारी देती हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है और नकली फोटो वाले एक लाख से अधिक मतदाता हैं। उनका दावा है कि हरियाणा में कुल 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।

    इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह वोट चोरी से जुड़ा बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने महादेवपुरा से जुड़े खुलासे को केवल “एटम बम” बताया था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भारत के संविधान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Also Read : मुंगेर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, जन सुराज पार्टी के संजय कुमार सिंह भाजपा में शामिल

    Rahul Gandhi reiterates vote theft allegations at AICC press conference राहुल गांधी ने AICC में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के आरोप दोहराए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंगेर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, जन सुराज पार्टी के संजय कुमार सिंह भाजपा में शामिल
    Next Article सुबह खाली पेट अमरूद खाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानें सही समय

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.