Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : डुमरी विधायक जयराम ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
    झारखंड

    झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : डुमरी विधायक जयराम ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्य की लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CM हेमंत सोरेन को टैग करते हुए पोस्ट किया, “मुख्यमंत्री जी, राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान दीजिए, ताकि दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई जाने की जरूरत न पड़े। आम आदमी कैसे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे? आप लोग तो तुरंत उड़ जाते हैं, जनता को तो एम्बुलेंस भी नसीब नहीं होती।”

    मुख्यमंत्री जी राज्य में स्वास्थ व्यवस्था पे ध्यान दीजिए , दिल्ली ,हैदराबाद , चेन्नई जाने की जरूरत न पड़े । आम आदमी कैसे स्वास्थ का लाभ ले पाएंगे।
    आपलोग तो तुरंत उड़ जाते है , जनता को एम्बुलेंस भी नसीब नहीं होती । @HemantSorenJMM https://t.co/zjlnSRCegx

    — JBKSS ARMY (@JbkssArmy) July 9, 2025

    यह टिप्पणी हाल ही में झारखंड के कैबिनेट मंत्री हाफिजूल हसन की गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुई हार्ट सर्जरी के बाद आई है। CM हेमंत और उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने अस्पताल जाकर मंत्री का हालचाल लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस पोस्ट के बाद जयराम महतो और उनकी पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

    जयराम की पार्टी ने कहा, “अगर राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो न तो मंत्री जी को और न ही अन्य लोगों को दिल्ली, हैदराबाद या चेन्नई जैसे शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता।” उन्होंने आगे कहा कि राज्य के वीआईपी लोगों के पास इतनी सुविधाएं हैं कि वे कभी भी हवाई मार्ग से अन्य शहरों में इलाज के लिए जा सकते हैं, लेकिन आम नागरिकों का क्या? पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में आम लोगों को समय पर एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो पाती।

    पार्टी ने दावा किया कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के कारण हर दिन कई लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। दूसरी ओर, VIP लोगों के लिए इलाज की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। इस मुद्दे पर जयराम महतो ने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

    Also Read : चारा घोटाला मामले में बढ़ सकती है लालू यादव की परेशानी, हाई कोर्ट में CBI की यह याचिका स्वीकार

    Question on Jharkhand's health system: Dumri MLA Jairam targets CM Hemant Soren झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : डुमरी विधायक जयराम ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दिखा हड़ताल का असर, बैंकिंग सेवाएं हुई ठप…
    Next Article BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.