Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप को कांग्रेस ने किया निलंबित, विधायक ने कहा- हम पार्टी से माफी नहीं मांगने वाले
    देश

    पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप को कांग्रेस ने किया निलंबित, विधायक ने कहा- हम पार्टी से माफी नहीं मांगने वाले

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़ : कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पंजाब के अबोहर से विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया। संदीप जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस से निलंबन के बाद संदीप जाखड़ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी बड़ी पार्टी है, निलंबन से पहले कम से कम उनका पक्ष तो जानना चाहिए था। वो पार्टी से माफी नहीं मांगने वाले।

    कोई भी काम छुपकर नहीं किया- संदीप जाखड़

    विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि उन्होंने कोई भी काम छुपकर नहीं किया, जो किया खुलेआम किया है। वो आगे भी अबोहर के लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। आपका बता दें कि अबोहर विधायक संदीप जाखड़ पर पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए आलाकमान ने संदीप जाखड़ पार्टी से निलंबित कर दिया।

    विधायक संदीप जाखड़ पर लगा है ये आरोप

    पंजाब कांग्रेस ने भी संदीप जाखड़ के निलंबन की पुष्टि करते हुए पोस्ट किया, “संदीप जाखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है। निलंबन आदेश पर अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने हस्ताक्षर किए हैं। पत्र में लिखा है पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत की है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। आप भारत जोड़ो यात्रा सहित पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। जिस घर में आप रहते हैं वह एक सामान्य आवास है जिसके ऊपर बीजेपी का झंडा फहराता है। आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं। आप खुलेआम अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव कर रहे हैं। सावधानी पूर्वक विचार करने के बाद डीएसी ने आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

    Congress Punjab Punjab BJP state president Sunil Jakhar Sandeep Jakhar suspended MLA Sandeep Jakhar विधायक संदीप जाखड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की बुजुर्ग की हत्या, पर्चा छोड़ दी ये चेतावनी
    Next Article रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात छोटू कुजूर के घर कुर्की जप्ती, रांची पुलिस घर पर बजा रही है ढोल नगाड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.